यूटिलिटी

Update Photo in Aadhaar: आधार में कैसे बदलवा सकते हैं अपनी फोटो, जानें पूरा प्रोसेस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 27, 2024, 03:16 PM IST

How to Update Photo in Aadhaar: कुछ लोग अपने आधार कार्ड की फोटो से खुश नहीं होते हैं। ऐसे लोग आसानी से आधार में अपनी नई फोटो अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आधार सेंटर जाना होगा और कुछ स्टेप फॉलो करना होगा। आइए जान लेते हैं कि आधार में आप अपनी फोटो कैसे बदल सकते हैं।

Image

Aadhaar Card Photo Update

Photo : Shutterstock.com
KEY HIGHLIGHTS
  • आधार में फोटो बदलने के लिए लगता है शुल्क
  • आधार सेंटर जाकर बदलवा सकते हैं अपनी फोटो
  • बायोमेट्रिक डिटेल्स की भी पड़ती है जरूरत

How to Update Photo in Aadhaar: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पास आधार जारी करने की जिम्मेदारी है। आधार आज के समय में हमारी पहचान का एक अहम दस्तावेज है। हर सरकारी स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको इसकी जरूरत पड़ती है। कई बार आधार में हमें अपनी डिटेल्स अपडेट करवानी पड़ती है। UIDAI इसकी सुविधा देती है। लेकिन आप चाहते हैं आधार पर नई फोटो लगा दिया जाए, तो ये काम भी आप आसानी से कर सकते हैं। कई लोग अपने आधार कार्ड की फोटो से खुश नहीं होते हैं। ऐसे लोग कुछ आसान स्टेप फॉलो करके अपनी तस्वीर बदल सकते हैं।

अपना आधार फोटो कैसे बदलें

  • सबसे पहले, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी, https://uidai.gov.in/en/
  • वेबसाइट का होमपेज स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • सभी जरूरी डिटेल्स के साथ फॉर्म भरें।
  • फिर अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र/आधार सेवा केंद्र पर जाएं।
  • भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित अधिकारियों के पास जमा करें।
  • अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स दें।
  • अधिकारी आपकी लाइव फोटो लेंगे।

कितना पैसा लगेगा

आधार में सभी डेटा को अपडेट करने के लिए आधार अधिकारी को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। बायोमेट्रिक जानकारी जैसे कि आईरिस, फिंगर प्रिंट और चेहरे की तस्वीर ऑनलाइन अपलोड नहीं की जा सकती। इसके लिए आपको आधार सेंटर पर जाना होगा।

आवेदक को अपडेट अनुरोध संख्या (URN) के साथ एक स्लिप भेजी जाएगी। UIDAI आधार अपडेट के स्टेटस को वेरिफाई करने के लिए, अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) को सुरक्षित रखें।

ऑनलाइन ये डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं

नाम, पता, जन्मतिथि/आयु, जेंडर, ईमेल पता जैसी डिटेल्स को आप ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। लेकिन फोटो और मोबाइल नंबर अपडेट के लिए आपको आधार सेंटर पर जाना होगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article