यूटिलिटी

बिना UPI App खोले सेकंड्स भर में हो जाएगी पेमेंट, क्या आपने ट्राई की ये ट्रिक

Fast UPI payment trick: क्या आप जानते हैं आप बिना यूपीआई ऐप ओपन किए भी डायरेक्ट पेमेंट पूरी कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए एक छोटी सी ट्रिक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image

UPI (Photo: X handle/ @UPI_NPCI)

Fast UPI payment trick: आज के डिजिटल समय में हर किसी को ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद है। चाय की टपरी से लेकर मॉल में शॉपिंग तक के लिए आप ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। ऑनलाइन पेमेंट को पसंद किए जाने की एक बड़ी वजह इसका फास्ट होना है। जेब से फोन निकालते ही कुछ ही टैप्स में पेमेंट पूरी हो जाती है और कैश जाने की चिंता भी नहीं रहती। वहीं, कई ऑनलाइन पेमेंट को तेज बनाने के लिए यूपीआई (UPI) ऐप्स में यूपीआई लाइट की सुविधा मिलती है। जिसके साथ बिना पिन एंटर किए पेमेंट और भी फास्ट हो जाता है।

हालांकि, यूपीआई लाइट की अपनी कुछ लिमिटेशन हैं। इसलिए हर किसी को यूपीआई पेमेंट फास्ट करने का कोई नया तरीका चाहिए। अगर आप भी यूपीआई पेमेंट को फास्ट बनाना चाहते हैं तो एक छोटी सी ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बिना ऐप ओपन किए यूपीआई पेमेंट

फोन में मौजूद यूपीआई ऐप्स आपकी पेमेंट को पहले से अधिक तेज बना सकते हैं। आप बिना यूपीआई ऐप (UPI App) को ओपन करे पेमेंट पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन की स्क्रीन पर मौजूद यूपीआई ऐप पर लॉन्ग प्रेस करना है। लॉन्ग प्रेस करने के साथ ही आपको यूपीआई ऐप्स के पेमेंट से जुड़े ऑप्शन शो होंगे। इसमें आप ऐप पर डायरेक्ट अपने काम के ऑप्शन पर पहुंच जाते हैं।

जैसे अगर आपको क्यूआर कोड स्कैन करना है तो Scan Any QR Code, फोन नंबर पर पे करने के लिए Pay phone number और बैंक ट्रांसफर के लिए Bank Transfer पर क्लिक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप Scan Any QR Code पर क्लिक करते हैं तो डायरेक्ट फोन का कैमरा ऑन हो जाएगा और आप तुरंत पेमेंट पूरी कर सकते हैं। हां लेकिन अगर आपका यूपीआई ऐप लॉक्ड रहता है तो पहले इसे अनलॉक करना जरूरी होगा।

यूपीआई पिन एंटर किए बिना पेमेंट

Make UPI Payments Faster

UPI (Photo: X handle/ @UPI_NPCI)

अगर आपको यूपीआई पेमेंट के लिए यूपीआई पिन एंटर करना झंझट भरा काम लगता है तो आप यूपीआई लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो कि लगभग सभी यूपीआई ऐप्स गूगल पे, फोन पे और BHIM पर मौजूद है। हालांकि, आप BHIM ऐप पर मौजूद Biometric Pay का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Biometric Pay को एक बार एक्टिवेट कर लेते हैं तो इसके बाद यूपीआई पिन की जगह फिंगरप्रिंट स्कैन कर तेजी से पेमेंट पूरा कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article