बिजनेस

बिना पिन, सुपर फास्ट हो जाता है पेमेंट! पर क्या UPI Lite हर जगह आता है काम?

How to use UPI Lite: दिनभर के छोटे-मोटे खर्चों के लिए क्या आप भी बार-बार पिन डालने और सर्वर फेल होने से परेशान हैं? अगर हां तो UPI Lite इसी समस्या का एक स्मार्ट समाधान बन सकता है।

Image

UPI Lite (Photo: X handle/@NPCI_BHIM)

How to use UPI Lite: आज के डिजिटल समय में हर दूसरे व्यक्ति को स्मार्टफोन के जरिए एक टैप में डिजिटल पेमेंट करना पसंद है। क्योंकि यूपीआई के जरिए चंद सेकंड्स में पेमेंट पूरी हो जाती है। इतना ही नहीं, अब किसी भी खरीदारी के लिए जेब में कैश नहीं होने की चिंता भी नहीं रहती। यूपीआई को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए ही यूपीआई लाइट को पेश किया गया था।

क्या है UPI Lite

UPI Lite एक तरह का ऑन-डिवाइस वॉलेट है, जिसमें पहले अमाउंट को ऐड किया जाता है और फिर इस अमाउंट को हर छोटे-छोटे ट्रांजैक्शन के लिए बिना यूपीआई पिन एंटर किए इस्तेमाल किया जाता है। यूपीआई लाइट यूपीआई पेमेंट को पिन फ्री बनाता है। National Payments Corporation of India द्वारा विकसित यह सुविधा रोजमर्रा के छोटे खर्चों के लिए बनाई गई है। यूपीआई लाइट के अपने कुछ फायदे तो हैं लेकिन इसकी लिमिटेशन को समझना भी जरूरी है-

UPI Lite की लिमिटेशन

What is UPI Lite

UPI Lite (Photo: X handle/@_DigitalIndia)

UPI Lite में केवल एक तय राशि तक ही पैसे जोड़ सकते हैं और हर ट्रांजैक्शन भी छोटे अमाउंट तक ही सीमित होता है। इसका मतलब यह है कि यह बड़े भुगतान के लिए नहीं बनाया गया है और यह आपके सामान्य UPI इस्तेमाल की जगह नहीं ले सकता। यूपीआई लाइट में मैक्सिमम 5000 रुपये तक ऐड किए जा सकते हैं।

क्योंकि UPI Lite में ट्रांजैक्शन पहले से जोड़े गए बैलेंस से होते हैं, इसलिए ये हमेशा तुरंत आपके मेन बैंक स्टेटमेंट में दिखाई नहीं देते। हालांकि, आप इन्हें अपने ऐप में देख सकते हैं, लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जो खर्च को बैंक SMS अलर्ट या अकाउंट एंट्री के जरिए ट्रैक करते हैं तो यह थोड़ा कम पारदर्शी लग सकता है।

जब पेमेंट इतना तेज और आसान हो जाता है तो आप उस पर कम ध्यान देने लगते हैं। 20 या 100 के लिए यह ठीक है, लेकिन दिन या हफ्ते भर में ये छोटे-छोटे खर्च कब ज्यादा हो जाते हैं, पता ही नहीं चलता। आमतौर पर जो चीज आपको सोचने पर मजबूर करती है जैसे PIN डालना या डिटेल्स चेक करना वह यहां खत्म हो जाती है।

UPI Lite पूरी तरह आपके ऐप और सेटअप पर निर्भर करता है। अभी भी सभी बैंक और ऐप्स इसे पूरी तरह सपोर्ट नहीं करते। कई बार ऐसा हो सकता है कि कोई ट्रांजैक्शन फेल हो जाए या दुकानदार का सेटअप सपोर्ट न करे, जिससे आपको फिर से सामान्य UPI पर स्विच करना पड़ सकता है।

यूपीआई लाइट को कैसे करें इस्तेमाल

UPI Lite को अपने नियमित पेमेंट सिस्टम के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि एक अतिरिक्त सुविधा के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह छोटे और बार-बार होने वाले खर्चों के लिए काफी अच्छा काम करता है, जहां आप बिना ज्यादा सोचे-समझे जल्दी पेमेंट करना चाहते हैं। लेकिन जब आपको अपने पैसों पर नजर बनाए रखनी हो, तब यह उतना उपयोगी नहीं होता।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article