Metro ticket on WhatsApp: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप के माध्यम से मेट्रो टिकट बुकिंग की सुविधा देता है। यानी आपको टिकट खरीदने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होती, बल्कि आप अपने स्मार्टफोन में ही मिनटों में टिकट बुक कर सकते हैं। चलिए जानते हैं तरीका।
व्हाट्सएप नंबर से हो जाएगा काम
DMRC ने इसके लिए आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 8800793145 जारी किया है। यात्री इस नंबर को अपने फोन में सेव करके सीधे व्हाट्सएप पर टिकट बुक कर सकते हैं।
कैसे करें टिकट बुक?
यात्री को सबसे पहले इस नंबर (8800793145) पर व्हाट्सएप पर ‘Hi’ भेजना होगा। इसके बाद एक ऑटोमेटिक मैसेज के माध्यम से बुकिंग प्रक्रिया शुरू होती है। यात्री को अपनी यात्रा की शुरुआत और समाप्ति स्टेशन की जानकारी देनी होती है और यह चुनना होता है कि वह सिंगल या रिटर्न टिकट चाहते हैं।
इसके बाद भुगतान का लिंक आता है, जिसे UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पूरा किया जा सकता है। पेमेंट होने के बाद आपको व्हाट्सएप चैट पर ही टिकट मिल जाता है। टिकट क्यूआर कोड में होता है जिसे स्कैन करने आप मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश कर सकते हैं।
WhatsApp से 8 स्टेप में दिल्ली मेट्रो टिकट ऐसे बुक करें
- DMRC नंबर सेव करें: +91 9650855800
- चैट शुरू करें: व्हाट्सएप पर "Hi" भेजें
- भाषा चुनें: हिंदी या इंग्लिश
- "Buy Ticket" चुनें
- स्टेशन चुनें: कहां से कहां तक यात्रा है
- टिकट संख्या डालें
- भुगतान करें: लिंक से UPI/कार्ड से पेमेंट करें
- QR टिकट प्राप्त करें: पेमेंट के बाद टिकट आपको व्हाट्सएप पर मिल जाएगा।
