house damage compensation Process
Flood compensation process: हर साल मानसून देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से तबाही मचाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों तक, कई इलाकों में लोग घर और जमीन खो बैठते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे आपदा में सरकार पीड़ितों की आर्थिक मदद भी करती है। यदि आप जानना चाहते हैं कि नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा कैसे मिलता है, तो यह जानकारी आपके लिए है।
ये भी पढ़ें: Google Pixel 10 series की लॉन्च तारीख लीक, इस दिन भारत में करेगा एंट्री!
प्राकृतिक आपदा या भारी बारिश से हुए नुकसान का मूल्यांकन सबसे पहले स्थानीय प्रशासन करता है। जब नुकसान काफी ज्यादा होता है, तो राज्य सरकार राहत राशि या मुआवजे का ऐलान करती है। इसके लिए अधिकारी प्रभावित इलाकों का दौरा करते हैं, सर्वे रिपोर्ट तैयार करते हैं और राज्य सरकार को भेजते हैं।
अगर बाढ़ या बारिश से आपके घर, दुकान या खेत को नुकसान पहुंचा है, तो सबसे पहले आपको स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी देनी होगी।