यूटिलिटी

PAN और Aadhaar लिंक है या नहीं? एक मिनट में ऐसे चलेगा पता

Aadhaar PAN Card Link: यदि तय समयसीमा तक आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपका पैन इनएक्टिव या निष्क्रिय हो सकता है। बैंकिंग, फाइनेंशियल और टैक्स से जुड़ी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यहां हम आपको आधार-पैन लिंक चेक करने और लिंक करने का तरीका भी बता रहे हैं।

Image

Aadhaar PAN Card Link

Aadhaar PAN Card Link: राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के अलावा भारत के नागरिकों के पास कई अन्य डॉक्यूमेंट भी जरूरी हैं, इनमें पैन कार्ड और आधार कार्ड भी शामिल हैं। वहीं कई सरकारी कामों के लिए इन दोनों डॉक्यूमेंट के बीच लिंक होना भी अनिवार्य है। केंद्र सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर किसी का पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है तो वह मान्य नहीं होगा।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सभी टैक्सपेयर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड एक-दूसरे से लिंक कर लें। इसके लिए अंतिम तारीख 31 मई 2024 तय की गई थी। ऐसे में यदि आपका आधार पैन लिंक नहीं है तो आपको सबसे पहले यह काम करना चाहिए। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको वेबसाइट खोलने या लॉगइन करने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ एक SMS भेजकर यह जान सकते हैं कि आपका पैन-आधार लिंक है या नहीं।

SMS से पैन-आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज ऐप खोलें।
  • नया मैसेज टाइप करें: UIDPAN <आधार नंबर> <पैन नंबर>
  • (उदाहरण: UIDPAN 123456789012 ABCDE1234F)
  • अब इस मैसेज को 567678 या 56161 पर भेज दें।
  • कुछ ही देर में आपको एक SMS के जरिए यह जानकारी मिल जाएगी कि आपका पैन-आधार लिंक है या नहीं।

SMS के जरिए पैन को आधार से कैसे लिंक करें?

  • अगर आपने अब तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया है, तो आप SMS के जरिए भी यह काम कर सकते हैं।
  • मोबाइल में जाएं और नया मैसेज टाइप करें: UIDPAN <आधार नंबर> <पैन नंबर>
  • इस मैसेज को भेजें: 567678 या 56161 पर।
  • यदि सारी जानकारी सही होगी, तो कुछ देर में आपको पुष्टि (confirmation) का मैसेज मिल जाएगा।

ऑनलाइन तरीके से आधार को पैन से लिंक करने की प्रोसेस

अगर आप SMS के बजाय ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले eportal.incometax.gov.in या incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें (अगर पहले से रजिस्टर नहीं हैं)। लॉगिन करने के लिए यूजर आईडी (PAN), पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करें। होमपेज पर मौजूद ‘Quick Links’ सेक्शन में जाएं। वहां ‘Link Aadhaar’ का विकल्प चुनें। अब अपना पैन नंबर और आधार नंबर डालें। स्क्रीन पर दिए गए चेकबॉक्स को सेलेक्ट करें, फिर कैप्चा कोड भरें और सबमिट कर दें। अगर सारी डिटेल्स सही हैं, तो आपको लिंकिंग का कन्फर्मेशन दिखाई देगा।

ध्यान दें! अगर आपके आधार और पैन की जानकारी में किसी तरह का अंतर है (जैसे नाम या जन्मतिथि), तो पहले उन डिटेल्स को अपडेट कराना जरूरी है। इसके बाद ही लिंकिंग संभव होगी।

पैन-आधार लिंक न होने पर क्या होगा?

यदि तय समयसीमा तक आपने अपने पैन को आधार से लिंक नहीं किया है तो आपका पैन इनएक्टिव या निष्क्रिय हो सकता है। बैंकिंग, फाइनेंशियल और टैक्स से जुड़ी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। आयकर विभाग आपके खिलाफ पेनल्टी या अन्य कानूनी कार्रवाई भी कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article