यूटिलिटी

Paytm UPI Lite Wallet: Paytm पर कैसे एक्टिवेट करें UPI लाइट वॉलेट, जानें- प्रोसेस और लिमिट

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 14, 2024, 02:59 PM IST

Paytm UPI Lite Wallet: यह सर्विस उन लोगों के लिए स्पेशल रूप से उपयोगी है जो अक्सर किराने का सामान खरीदने, पार्किंग के लिए भुगतान करने या रोजाना आने-जाने के लिए किराये का भुगतान करने जैसे छोटे पेमेंट करते हैं। पेटीएम यूपीआई लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट के रूप में कार्य करता है।

Image

Paytm UPI Lite Wallet

Photo : Shutterstock.com

Paytm UPI Lite Wallet: यूपीआई लाइट वॉलेट इन दिनों सुर्खियों में है। इस वॉलेट के जरिए आप बिना पिन डाले ही पेमेंट कर सकते हैं। इस वजह से यूपीआई लाइट के जरिए पेमेंट करना आसान हो गया है। 13 मई, 2024 को जारी पेटीएम की प्रेस रिलीज के अनुसार, वन97 कम्युनिकेशंस, जो पेटीएम की पैरेंट कंपनी है, उसने कहा कि कंपनी ऐसे यूजर्स का ध्यान यूपीआई लाइट वॉलेट की तरफ आकर्षित कर रही है, रोजाना ट्रांजेक्शन करते हैं। पेटीएम यूपीआई लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलेट के रूप में कार्य करता है।

क्या है यूपीआई लाइट

इसे तेज, सुरक्षित और विश्वसनीय पेमेंच के लिए डिजाइन किया गया है, जो यूजर्स को 500 रुपये तक का तत्काल, फेल-प्रूफ लेनदेन करने की अनुमति देता है। पेटीएम की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यूजर्स के पास दिन में दो बार अपने वॉलेट में 2,000 रुपये तक जोड़ने की सुविधा है। इस तरह रोजाना की लिमिट 4,000 रुपये तक पहुंचती है। यह सर्विस उन लोगों के लिए स्पेशल रूप से उपयोगी है जो अक्सर किराने का सामान खरीदने, पार्किंग के लिए भुगतान करने या रोजाना आने-जाने के लिए किराये का भुगतान करने जैसे छोटे पेमेंट करते हैं।

Paytm ऐप पर UPI लाइट पेमेंट कैसे करें एक्टिव

  • पेटीएम ऐप पर जाएं, और होमपेज पर 'यूपीआई लाइट एक्टिवेट' आइकन पर क्लिक करें।
  • वह बैंक खाता चुनें जिसे आप UPI लाइट के साथ उपयोग करना चाहते हैं।
  • पेमेंट शुरू करने के लिए वह राशि दर्ज करें, जिसे आप UPI लाइट में जोड़ना चाहते हैं
  • अपना UPI लाइट अकाउंट बनाने के लिए MPIN को वेरिफाई करें।
  • आपका यूपीआई लाइट अकाउंट आसान, वन टैप पेमेंट के लिए एक्टिव हो जाएगा।
आप किसी भी यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके, मोबाइल नंबर दर्ज करके या कॉन्टैक्ट लिस्ट में से किसी एक को चुनकर भुगतान करने के लिए यूपीआई लाइट वॉलेट का उपयोग कर सकते हैं।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article