यूटिलिटी

AC और इंडक्शन एक साथ चलाने पर एक महीने में कितना आएगा बिजली का बिल?

Induction and AC Electricity Bill: ऐसे में कई लोगों के घरों में एयर कंडीशनर (AC) और इंडक्शन चूल्हे एक साथ इस्तेमाल होने वाले हैं। तो यह समझना जरूरी है कि यदि चार लोगों का परिवार है तो एसी और इंडक्शन एक साथ इस्तेमाल करने पर बिजली का बिल एक महीने में कितना आएगा? आइए इसे आसान उदाहरण से समझते हैं।

Image

AC और इंडक्शन एक साथ इस्तेमाल करने पर कितना बिल आएगा?/Photo- Canva

अमेरिका-ईरान और इजराय के बीच चल रही जंग के कारण भारत समेत कई देशों में एलपीजी गैस की कमी हो गई है, हालांकि सरकार पूरी तरह से कोशिश कर रही है कि किसी को कोई दिक्कत ना हो। एलपीजी संकट के बीच इंडक्शन की मांग बढ़ गई है। इसी बीच गर्मी की भी शुरुआत हो गई है।

ऐसे में कई लोगों के घरों में एयर कंडीशनर (AC) और इंडक्शन चूल्हे एक साथ इस्तेमाल होने वाले हैं। तो यह समझना जरूरी है कि यदि चार लोगों का परिवार है तो एसी और इंडक्शन एक साथ इस्तेमाल करने पर बिजली का बिल एक महीने में कितना आएगा? आइए इसे आसान उदाहरण से समझते हैं।

AC की खपत कितनी होती है?

मान लीजिए आपके घर में 1.5 टन का AC है, जो औसतन 1.5 यूनिट (kWh) प्रति घंटे बिजली खपत करता है।

अगर यह AC रोजाना 8 घंटे चलता है, तो

एसी रोज की खपत = 1.5 × 8 = 12 यूनिट

महीने (30 दिन) की खपत = 12 × 30 = 360 यूनिट

इंडक्शन चूल्हे की खपत

इंडक्शन चूल्हा आमतौर पर 1.5 से 2 kW का होता है। मान लेते हैं कि यह रोज 2 घंटे चलता है:

रोज की खपत = 2 × 2 = 4 यूनिट

महीने की खपत = 4 × 30 = 120 यूनिट

कुल बिजली खपत का हिसाब

अब दोनों को जोड़ें:

AC = 360 यूनिट

इंडक्शन = 120 यूनिट

कुल = 480 यूनिट प्रति महीना

बिजली बिल का अनुमान (उदाहरण)

अगर औसतन बिजली दर ₹7 प्रति यूनिट मानी जाए, तो कुल बिल = 480 × 7 = ₹3,360 प्रति महीना। ध्यान दें कि कई राज्यों में स्लैब सिस्टम लागू होता है, जहां ज्यादा यूनिट पर दर बढ़ जाती है। ऐसे में यह बिल ₹3,500 से ₹4,500 तक भी जा सकता है। तो यदि आपके घर में एसी और इंडक्शन दोनों है तो आपको सोच समझकर दोनों का इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो बिजली का बिल कमर तोड़ देगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article