यूटिलिटी

Aadhaar: आधार में सिर्फ एक बार बदल सकते हैं ये डिटेल्स, सावधानी से करें ये काम

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 4, 2024, 03:40 PM IST

How to Change DOB in Aadhaar: किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। अगर आपको आधार अपडेट करवाना है, तो यह काम मुफ्त में 14 सितंबर 2024 तक करवा सकते हैं। किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है।

Image

(iStock)

How to Change DOB in Aadhaar: आज के समय में हमारा कोई भी सरकारी काम आधार के बिना शायद ही पूरा हो सके। किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ लेने या फिर बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन गया है। आधार को जारी करने वाली संस्था UADAI इसमें पर्सनल डिटेल्स को अपडेट करने की सुविधा देती है। आधार में नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर या एड्रेस को अपडेट किया जा सकता है। लेकिन इसे अपडेट करने की भी एक लिमिट तय की गई है।

मुफ्त में अपडेट करवाएं आधार

किसी भी व्यक्ति को उसके जीवनकाल में एक बार ही आधार नंबर जारी किया जाता है। अगर आपको आधार अपडेट करवाना है, तो यह काम मुफ्त में 14 सितंबर 2024 तक करवा सकते हैं। हालांकि, लोगों को पता होना चाहिए कि ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। कोई भी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ up पर myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार को अपडेट करा सकता है।

आधार में एड्रेस बदलने की लिमिट

यूआईडीएआई अपने 'सेल्फ सर्विस' पोर्टल - ssup.uidai.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन सर्विस प्रदान करता है। आधार में एड्रेस बदलवाने के लिए कोई भी लिमिट तय नहीं है।

कितनी बार बदल सकते हैं नाम

आधार कार्ड में सिर्फ एक बार नाम अपडेट करने की अनुमति है। मतलब यह कि आप अपने जीवनकाल में आधार में सिर्फ एक बार ही आधार में नाम बदलवा सकते हैं। तीसरी बार के लिए विशेष अनुरोध पर यूआईडीएआई की क्षेत्रीय शाखा द्वारा केवल असाधारण मामलों की अनुमति दी जाती है। UIDAI की वेबसाइट के अनुसार, आम तौर पर 90 फीसदी अपडेट रिक्वेस्ट 30 दिनों के भीतर पूरा हो जाता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article