यूटिलिटी

PF Withdrawal Rule: इलाज के लिए कैसे निकाल सकते हैं PF अकाउंट से पैसा, जानें- नियम और प्रोसेस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 2, 2024, 03:59 PM IST

PF Withdrawal Rule: पहले इस काम के लिए राशि निकासी की सीमा 50,000 रुपये थी। इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। आप चाहें, तो पैसे हॉस्पिटल के अकाउंट में भी सीधा ट्रांसफर करा सकते हैं। कर्मचारी या फिर उसके मरीज को सरकारी हॉस्पिटल या फिर सरकार द्वारा संबंद्ध किसी अस्पताल में एडमिट होना जरूरी है।

Image

EPFO Claim Update

KEY HIGHLIGHTS
  • एक लाख रुपये तक की कर सकते हैं निकासी।
  • पैराग्राफ 68-J के तहत एडवांस क्लेम।
  • इलाज के खर्च की रसीद जमा करनी होगी।

PF Withdrawal Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य अपने या फिर अपने पर आश्रित के इलाज के लिए पीएफ खाते से एक लाख रुपये की राशि निकाल सकते हैं। पहले इस काम के लिए राशि निकासी की सीमा 50,000 रुपये थी। इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। ईपीएफ ग्राहक अपने और अपने आश्रितों के मेडिकल खर्चों के लिए ईपीएफ योजना के पैराग्राफ 68-J के तहत एडवांस के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितने दिनों में आ जाएगा पैसा

पैराग्राफ 68-J के तहत एडवांस क्लेम करने के लिए किसी सदस्य को अब कोई प्रोफार्मा, मेडिकल प्रमाणपत्र, या किसी अन्य प्रकार के प्रमाणपत्र या दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर आप एडवांस के लिए आवेदन वर्किंग डे में कर रहे है, तो अगले ही दिन पैसा आपके खाते में आ जाएंगे।

आप चाहें, तो पैसे हॉस्पिटल के अकाउंट में भी सीधा ट्रांसफर करा सकते हैं। हॉस्पिटल से मरीज की छुट्टी होने के 45 दिनों के भीतर ही आपको इलाज के खर्च की रसीद जमा करनी होगी।

एडवांस क्लेम के लिए कैसे करें आवेदन

  • एडवांस के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाएं।
  • यहां लॉगिन करने के बाद सर्विसेज पर जाएं और क्लेम फॉर्म 31, 19, 10 सी और 10 डी भरें।
  • इसके बाद अपने अकाउंट के आखिरी चार नंबरों को भरें और फिर वेरिफाई करें।
  • इसके बाद 'प्रोसीड फॉर ऑनलाइन क्लेम' पर क्लिक करें।
  • पीएफ का एडवांस फॉर्म 31 भरना होगा।
  • इसके बाद अकाउंट भर दें और अपने चेक या बैंक पासबुक की फोटो कॉपी अपलोड करें।
  • अब आपको एड्रेस दर्ज करना होगा। फिर 'गेट आधार ओटीपी' पर क्लिक करें और ओटीपी मिलने पर उसे फॉर्म में दर्ज करें।
  • इसके बाद क्लेम के लिए आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article