कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त में 19.42 लाख नये ग्राहक जोड़े। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ईएसआईसी के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में 19.42 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार अगस्त, 2023 में लगभग 24,849 नए प्रतिष्ठानों को पंजीकृत किया गया है।
25 साल के कितने कर्मचारी?
इस महीने जोड़े गए कुल 19.42 लाख कर्मचारियों में 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.22 लाख कर्मचारी हैं। यह आंकड़ा कुल कर्मचारियों का 47.48 प्रतिशत है। इस दौरान महिलाओं का शुद्ध नामांकन 3.73 लाख रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त 2023 में कुल 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है।
युवाओं के लिए अधिक नौकरियां
आंकड़ों से पता चला है कि देश के युवाओं के लिए अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं, क्योंकि महीने के दौरान जोड़े गए कुल 19.42 लाख कर्मचारियों में से 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.22 लाख कर्मचार पहली बार रजिस्टर हुए हैं, जो कुल कर्मचारी का 47.48 प्रतिशत है।
महिला सदस्यों का नामांकन
पेरोल डेटा के जेंडर आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि अगस्त, 2023 में महिला सदस्यों का शुद्ध नामांकन 3.73 लाख रहा है। आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त, 2023 के महीने में कुल 75 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है। इसमें कहा गया है कि यह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग तक अपना लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
