यूटिलिटी

EPFO नए साल में लाएगा ये 5 नए नियम, जानें आपको कैसे होगा फायदा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) द्वारा नए साल में कुछ बहुत ही बड़े बदलाव किये जा सकते हैं। अगर आप भी EPFO के सदस्य हैं और हर महीने PF खाते में पैसे जमा करवाते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की हो सकती है। यहां हम आपको 2025 में EPFO द्वारा किये जाने वाले 5 बड़े बदलावों और उनके फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

EPFO नए साल में लाएगा ये 5 नए नियम

Photo : iStock

Employees Provident Fund Organisation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य कर्मचारियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सदस्यों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसीलिए EPFO द्वारा नियमों में समय समय पर बदलाव किये जाते हैं। 2025 में भी EPFO द्वारा कुछ जरूरी बदलाव किये जाने हैं। अगर आप भी EPFO के सदस्य हैं और हर महीने PF अकाउंट में पैसे जमा करवाते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। यहां हम आपको EPFO द्वारा 2025 में किये जाने वाले 5 बड़े बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ATM से निकाल सकेंगे पैसे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO 3.0 के तहत किये जाने वाले बदलावों में सबसे बड़ा एक बदलाव यह भी है। नियमों में बदलाव होने के बाद आप ATM से ही PF खाते में मौजूद पैसे निकाल सकते हैं। अगले साल जून से EPFO के सदस्य कर्मचारियों को PF खाते के पैसे ATM से निकालने की सुविधा दी जाएगी। यह भी माना जा रहा है कि आप इस सुविधा की मदद से एक तय रकम जितना पैसा ही ATM से निकाल पाएंगे।

बढ़ सकता है कंट्रीब्यूशन

फिलहाल कर्मचारियों की बेसिक कमाई का 12% जितना हिस्सा PF अकाउंट में जमा किया जाता है। EPFO 3.0 के तहत कर्मचारियों के कंट्रीब्यूशन को 12% से बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल इस 12% में से 8.67% हिस्सा EPS खाते में और 3.33% हिस्सा PF खाते में जमा होता है। सरकार EPS-95 के नियमों में बदलाव की तैयारी भी कर रही है जिसे बाद आप चाहें तो अपने पेंशन अकाउंट में ज्यादा पैसा जमा करवा सकते हैं जिसकी बदौलत रिटायरमेंट के बाद आपको ज्यादा पेंशन मिलेगी।

नया IT सिस्टम

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय जल्द ही एक नया IT सिस्टम लेकर आने वाला है। नए IT सिस्टम की बदौलत अब नौकरी बदलने पर कर्मचारियों को अपनी मेम्बर ID ट्रान्सफर करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। इससे PF अकाउंट से पैसे क्लेम करने में आने वाली दिक्कतों में भी कमी होगी। साथ ही इस नए IT सिस्टम अपग्रेड की बदौलत कर्मचारी धोखाधड़ी से भी बच सकेंगे।

इक्विटी में कर सकते हैं निवेश

EPFO अपने सदस्य कर्मचारियों को इक्विटी में इन्वेस्ट करने की सुविधा ऑफर करने के बारे में भी विचार कर रहा है। इस एक बदलाव की बदौलत कर्मचारी अपने फंड को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। साथ ही ऐसा हो जाने के बाद सदस्य PF अकाउंट से अधिक रिटर्न की उम्मीद रख सकते हैं।

कहीं से भी निकालें पेंशन

EPFO द्वारा कर्मचारियों की सुविधा के लिए पेंशन संबंधित नियमों में भी जरूरी बदलाव किये जाएंगे। नए नियमों के तहत पेंशनर्स देश के किसी भी बैंक से बहुत ही आसानी से अपनी पेंशन निकाल सकेंगे। इससे मुख्य रूप से उन वृद्धजनों को राहत मिलने का अंदेशा है जो सेवानिवृत्त होने के बाद अपने गांव-घर लौट जाते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article