यूटिलिटी

E-Shram Portal में बड़ा बदलाव,अब परिवार के लोग भी होंगे शामिल,पेंशन से लेकर शिक्षा तक के मिलेंगे फायदे

ई-श्रम पोर्टल पर कई नये फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें रोजगार के अवसर, स्किलिंग, अप्रेंटिसशिप, पेंशन योजना और डिजिटल स्किलिंग शामिल हैं। नये फीचर्स के जरिए प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को भी कई योजनाओं का फायदा मिल सकेगा।

Image

ई-श्रम पोर्टल पर नए फीचर्स लॉन्च

KEY HIGHLIGHTS
  • ई-श्रम पोर्टल पर कई नये फीचर्स शामिल
  • प्रवासी श्रमिकों के परिवारों को भी कई योजनाओं का फायदा मिलेगा
  • परिवार की महिला सदस्याओं को भी मिलेगा सरकारी योजनाएं का लाभ

E-Shram Portal : केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को ई-श्रम पोर्टल पर कई नए फीचर्स की शुरुआत की। इनमें एक नये फीचर्स के तहत प्रवासी श्रमिकों के परिवारों की डिटेल शामिल की जाएगी, ताकि उन्हें चाइल्ड एजुकेशन और महिला से जुड़ी योजनाओं का फायदा दिया जा सके। श्रम मंत्रालय की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि रजिस्टर्ड श्रमिक अब ई-श्रम पोर्टल के जरिए रोजगार के अवसर, स्किलिंग, अप्रेंटिसशिप, पेंशन योजना, डिजिटल स्किलिंग और राज्यों की योजनाओं से भी जुड़ सकेंगे।

असंगठित श्रमिकों को मिलेगा फायदा

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को ई-श्रम पोर्टल पर नए फीचर्स लॉन्च किए, जिनके जरिए अब इस पोर्टल की उपयोगिता बढ़ेगी और असंगठित श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन में आसानी होगी।मंत्रालय के मुताबिक ई-श्रम पोर्टल में प्रवासी श्रमिक के परिवारों की डिटेल को कैप्चर करने की सुविधा शामिल की गई है, जिससे परिवार के साथ पलायन करने वाले श्रमिकों को शिक्षा का फायदा दिया जाएगा। साथ ही परिवार की महिला सदस्याओं को भी सरकारी योजनाएं का लाभ मिल सकेगा।

ये होंगे बड़े फायदे

  • स्किलिंग
  • अप्रेंटिसशिप
  • पेंशन योजना
  • डिजिटल स्किलिंग
  • राज्यों की योजनाएं
और क्या हैं फायदे

इसके अलावा प्रवासी श्रमिकों के लिए भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण बोर्ड के साथ ईश्रम पर रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों के डेटा को शेयर करने का एक नया फीचर भी शामिल किया गया है। इसके जरिए संबंधित बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के साथ निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित होगा और उनके लिए जो योजनाएं हैं, उन तक पहुंचाई जाएंगी।

राज्य सरकारों की योजनाओं का फायदा

ई-श्रम पोर्टल पर जो अन्य सुविधाएं शामिल की गई हैं, उनमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ ईश्रम डेटा साझा करने के लिए डेटा शेयरिंग पोर्टल (डीएसपी) शामिल है। डेटा शेयरिंग पोर्टल ईश्रम के लाभार्थियों के डेटा को उनके राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सुरक्षित तरीके से शेयर करने की सुविधा देगा।

हाल ही में, मंत्रालय ने ई-श्रम पर रजिस्टर्ड उन लोगों की पहचान करने के लिए ई-श्रम डेटा के साथ कई योजनाओं के डेटा की मैपिंग शुरू की, जिन्हें अभी तक इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए 26 अगस्त 2021 को ईश्रम पोर्टल लॉन्च किया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article