Credit Card: अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड बहुत काम आते हैं। लेकिन अब आम जनमानस के बीच क्रेडिट कार्ड काफी पॉपुलर हैं। इनकी पॉपुलैरिटी का एक बहुत बड़ा कारण रिवॉर्ड पॉइंट्स हैं। जब भी आप क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं। इन रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल कर शानदार ऑफर्स भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही कई कार्ड्स पर फ्री एयरपोर्ट लाउन्ज की सुविधा भी दी जाती है। क्या आपके क्रेडिट कार्ड पर भी एयरपोर्ट लाउन्ज फ्री है? आप बेहद आसानी से घर बैठे ये पता कर सकते हैं।
ऐसे करें चेक
क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउन्ज सुविधा की उपलब्धता तलाशने के लिए आप विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें से कार्ड जारी करने वाली कंपनी की वेबसाइट सबसे आसान तरीका है। आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के बेनेफिट्स एवं रिवॉर्ड सेक्शन में जाकर बेहद आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके कार्ड पर एयरपोर्ट लाउन्ज की सुविधा है या नहीं। इसके साथ ही आप कस्टमर केयर पर फोन करके भी पता कर सकते हैं। आमतौर पर क्रेडिट कार्ड के पीछे ही कस्टमर केयर कंपनी का नंबर लिखा हुआ होता है।
एयरपोर्ट लाउन्ज के क्या हैं फायदे
कभी-कभी ऐसा होता है कि आप हवाई यात्रा कर रहे होते हैं और आपकी फ्लाइट में देरी हो जाती है। जब कभी ऐसा होता है तो व्यक्ति चाहता है कि वह किसी एक स्थान पर जाकर थोड़ी देर आराम कर सके और भोजन इत्यादि भी कर सके। लेकिन आप एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकल सकते। इसीलिए आपको फ्री एयरपोर्ट लाउन्ज की सुविधा दी जाती है। आप एयरपोर्ट लाउन्ज में जाकर आराम कर सकते हैं और साथ ही भोजन और मनोरंजन की सुविधा भी होती है।
