यूटिलिटी

SBI FD vs Post Office TD: पोस्ट ऑफिस या SBI, डिपॉजिट पर कहां मिल रहा सबसे अधिक ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 23, 2024, 10:18 AM IST

SBI FD vs Post Office TD: पिछले कुछ महीने में देश के प्राइवेट और पब्लिक दोनों सेक्टर के बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा कर ग्राहकों को निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश की है। इसके अलावा कई बैंकों ने नई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है।

Image

SBI FD Rates

Photo : iStock

SBI FD vs Post Office TD: फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश आज भी बेहद सुरक्षित माना जाता है। पिछले कुछ महीने में देश के प्राइवेट और पब्लिक दोनों सेक्टर के बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा कर ग्राहकों को निवेश के लिए आकर्षित करने की कोशिश की है। इसके अलावा कई बैंकों ने नई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी अपनी एफडी पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस में टर्म डिपॉजिट कराने पर कितना ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस और एसबीआई, एफडी पर सबसे अधिक ब्याज कहां मिल रहा है।

फिक्स्ड डिपॉजिट की अवधि

SBI ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट को आठ पीरियड में डिवाइड किया है। 7 दिन से 45 दिन, 46 दिन से 179 दिन, 180 दिन से 210 दिन, 211 दिन से 1 साल से कम, 1 साल से 2 साल से कम, 2 साल से 3 साल से कम, 3 साल से 5 साल से कम, 5 साल और 10 साल तक। इन पीरियड पर दी जाने वाली ब्याज दर अवधि के हिसाब से अलग-अलग होती है।

SBI FD की ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 7 दिन से 45 दिन (सामान्य ग्राहकों के लिए 3.5%), 46 दिन से 179 दिन (5.5%), 180 दिन से 210 दिन (6%), 211 दिन से 1 वर्ष से कम (6.25%), 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम (6.8%), 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम (7%), 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम (6.7%), 5 वर्ष से 10 वर्ष तक (6.5%)। वरिष्ठ नागरिकों को 0.5 फीसदी अधिक ब्याज का भुगतान किया जाता है। केवल 5 वर्ष और 10 वर्ष तक की सबसे लंबी अवधि की एफडी पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करता है।

पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट

दूसरी ओर, पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉजिट 1 वर्ष, 2 वर्ष, 3 वर्ष और 5 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध हैं। इन एफडी में दी जाने वाली ब्याज दरें 1 वर्ष के लिए 6.90%, 2 वर्ष के लिए 7.00%, 3 वर्ष के लिए 7.10% और 5 वर्ष के लिए 7.50% हैं, जो कि अधिकतम दर है। ध्यान देने वाली बात यह है कि पोस्ट ऑपिस टर्म डिपॉजिट सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए समान ब्याज दर रखता है।

SBI स्पेशल एफडी

एसबीआई अपनी रेगुलर एफडी के अलावा स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में भी निवेश का मौका दे रहा है। अमृत कलश के रूप में ब्रांडेड 400-दिन की एफडी में निवेश पर सामान्य नागरिकों को 7.1 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। साथ ही 444 दिनों की अमृत वृष्टि में सामान्य ग्राहकों को 7.25 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी की दर से बैंक ब्याज ऑफर करता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article