यूटिलिटी

Delhi Metro Whatsapp Ticket: अब टिकट खरीदने की झंझट खत्म, वॉट्सऐप से कहीं भी कभी भी खरीदें टिकट

Delhi Metro Whatsapp Ticket: दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों के लिए डिजिटल मोड में संचालन करने और सुगम यात्रा अनुभवों में बढ़ोतरी करते हुए अपनी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (AEL) पर यात्रा के लिए वॉट्सऐप बेस्ड टिकटिंग सेवा की शुरुआत की। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मेट्रो भवन से इस सर्विस की शुरुआत की।

Image

वॉट्सऐप से ही खरीद सकेंगे टिकट

Delhi Metro Whatsapp Ticket: दिल्ली मेट्रो ने अपने यात्रियों के लिए डिजिटल मोड में संचालन करने और सुगम यात्रा अनुभवों में बढ़ोतरी करते हुए अपनी एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (AEL) पर यात्रा के लिए वॉट्सऐप बेस्ड टिकटिंग सेवा की शुरुआत की। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मेट्रो भवन से इस सर्विस की शुरुआत की। इस सुविधा के शुरू होने से अब एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्री अपने स्मार्टफोन से वॉट्सऐप चैटबॉट बेस्ड QR Code टिकट का उपयोग भी कर सकेंगे।

वॉट्सऐप से ही खरीद सकेंगे टिकट

ये सुविधा विशेष रूप से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का उपयोग करके हवाई अड्डे से आने या जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा को ज्यादा आरामदायक और आसान बनाएगी क्योंकि वे अब एक डेडिकेटिड वॉट्सऐप चैटबॉट (अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध) के माध्यम से अपनी सुविधानुसार अपने फोन से जनरेट टिकट खरीदकर उसका उपयोग कर सकते हैं।

वॉट्सऐप से कैसे खरीद सकते हैं टिकट

1. फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में डीएमआरसी का आधिकारिक वॉट्सऐप नंबर 9650855800 सेव करें।

2. इसके अलावा, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सभी स्टेशनों के ग्राहक सेवा और टिकट काउंटरों पर लगे चैटबॉट क्यूआर कोड को सीधे स्कैन करें।

3. वॉट्सऐप खोलें और ऐड किए गए 965085580 नंबर पर Hi लिखकर भेजें।

4. अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।

5. विकल्प चुनें अर्थात् टिकट खरीदें या अंतिम यात्रा टिकट या टिकट पुनः प्राप्त करें।

6. स्रोत और गंतव्य स्टेशन चुनें।

7. खरीदे जाने वाले टिकटों की संख्या का चयन करें।

8. क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके इंटीग्रेटिड पेमेंट गेटवे के माध्यम से सुरक्षित रूप से पेमेंट करें तथा उसकी पुष्टि करें।

9. वॉट्सऐप चैट में सीधे क्यूआर कोड टिकट प्राप्त करें।

10. प्रवेश और निकास के लिए एएफसी गेटों पर निर्धारित स्कैनर पर मोबाइल में क्यूआर टिकट टैप करके यात्रा करें।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसिया author

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर... और देखें

End of Article