यूटिलिटी

एक 'पॉइंट' पर नहीं दिया ध्यान तो लग सकता है चूना, Credit Card पेमेंट के समय रहें अलर्ट

Credit Card Safety Tips: यदि आपका क्रेडिट कार्ड खो गया है और या आपको उससे कोई ऐसी लेनदेन दिखे हैं जो आपने नहीं की है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें। बैंक आपके कार्ड को ब्लॉक कर देगा और धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रोक देगा।

Image

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी से कैसे बचें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • क्रेडिट कार्ड सेफ्टी टिप्स हैं बहुत अहम
  • फ्रॉड से बचने के लिए रहें अलर्ट
  • अपना पिन किसी को न बताएं

Credit Card Safety Tips: जब सही बैंक कार्ड चुनने की बात आती है तो आपके पास बहुत सारे ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें से एक क्रेडिट कार्ड (Credit Card) भी है। लेकिन यदि आप अलर्ट नहीं हैं, तो आपके क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है, जिससे आपको नुकसान हो जाएगा। खुद को क्रेडिट कार्ड फ्रॉड से बचाने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। इनमें एक पॉइंट (.) भी शामिल है। किस तरह का है यह पॉइंट आगे जानिए।

क्या है पॉइंट की पहेली

क्रेडिट कार्ड सेफ्टी टिप्स में कई चीजें शामिल हैं। इनमें से एक है खरीदारी करने से पहले किसी वेबसाइट या ऐप के रिव्यू पढ़ना। यदि आप ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि वेबसाइट लिंक में http:// के बजाय https://. हो। इनमें पहला (https://) एक सेफ सर्वर को दर्शाता है।

अगर आप इन दोनों सर्वर लिंक को ध्यान से देखें तो इनमें एक S और एक पॉइंट का अंतर है। ये दोनों चीजें बाद वाले (https://.) सर्वर में एक्ट्रा हैं, जो कि अनसेफ हो सकता है।

और किन चीजों का रखें ध्यान

  • अपना कार्ड हमेशा अपने पास रखें
  • अपना पिन समय-समय पर बदलें
  • अपना पिन किसी को न बताएं
  • अलर्ट और अपने मासिक क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को ध्यान से चेक करें
  • संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें

अगर क्रेडिट कार्ड खो जाए तो क्या करें

यदि आपका क्रेडिट कार्ड खो गया है और या आपको उससे कोई ऐसी लेनदेन दिखे हैं जो आपने नहीं की है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें। बैंक आपके कार्ड को ब्लॉक कर देगा और धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रोक देगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article