यूटिलिटी

Chandra Grahan 2022 Date, Time, Live Stream: कब, कहां और कैसे देखें चंद्र ग्रहण, एक क्लिक में जानिए सबकुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 02:51 PM IST

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2022 Date, Time, Live Streaming Online in India: पूर्ण चंद्र ग्रहण हर जगह से नहीं देखा जाएगा। चंद्र ग्रहण के आंशिक चरण की शुरुआत लैटिन अमेरिका के कुछ देशों से देखने को मिलेगी। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के कुछ हिस्सों के अलावा, एशिया, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के अन्य हिस्सों के निवासी इस आकाशीय घटना को देख सकेंगे।

Image

चंद्र ग्रहण के आंशिक चरण की शुरुआत लैटिन अमेरिका के कुछ देशों से देखने को मिलेगी।

Photo : iStock

Chandra Grahan Lunar Eclipse 2022 Date, Time, Live Streaming Online in India: सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) को देखे जाने के ठीक एक पखवाड़े बाद दुनिया अब 8 नवंबर को पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने के लिए तैयार है। ये साल 2022 का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। नासा के मुताबिक अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse)तीन साल से पहले नहीं होगा। नासा ने ट्वीट कर कहा कि 8 नवंबर 2022 को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में से गुजरेगा और लाल हो जाएगा। ये लगभग 3 वर्षों के लिए अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, इसलिए इसे देखना सुनिश्चित करें कि यह आपके क्षेत्र में दिखाई दे रहा है या नहीं।

पूर्ण चंद्र ग्रहण हर जगह से नहीं देखा जाएगा। चंद्र ग्रहण के आंशिक चरण की शुरुआत लैटिन अमेरिका के कुछ देशों से देखने को मिलेगी। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के कुछ हिस्सों के अलावा, एशिया, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर के अन्य हिस्सों के निवासी इस आकाशीय घटना को देख सकेंगे। आखिरी बार जब पूर्ण चंद्र ग्रहण 15 मई, 2022 को हुआ था। जबकि सबसे हालिया सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, 2022 को देखा गया था।

भारत में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

आंशिक चंद्र ग्रहण दिल्ली में दिखाई देगा, जो चंद्रोदय से शाम 5:32 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। वहीं कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी समेत भारत के केवल पूर्वी हिस्सों में ही पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

कैसे देखें चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है। बेहतर दृश्य के लिए आप दूरबीन या टेलीस्कोप का उपयोग कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास वे नहीं हैं तो आप चंद्र ग्रहण को ऑनलाइन देख सकते हैं, जब नासा और कई दूसरे संगठन इसे लाइव स्ट्रीम करते हैं।

चंद्र ग्रहण का सूतक समय काल

द्रिकपंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण सूतक सुबह 9:21 बजे से शुरू होगा। सूतक शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए सूतक का समय दोपहर 2:48 बजे से शुरू होगा। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए सूतक शाम 6:18 बजे खत्म होगा।
दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article