यूटिलिटी

Lunar Eclipse November 2022 : नवंबर में लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जानें डेट, टाइम और कहां दिखेगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 06:35 PM IST

Lunar Eclipse November 2022: भारत के पूर्वी भाग में ही पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, वहीं अन्य क्षेत्रों में केवल आंशिक दृश्य ही देखने को मिलेगा। भारत के अलावा अन्य देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, यूरोप और दक्षिणी अमेरिका में चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

Image

नवंबर में लगने जा रहा चंद्र ग्रहण।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. सभी राशियों पर एक खास प्रभाव छोड़ेगा चंद्र ग्रहण
  2. पूरे भारत में देखा जा सकेगा आंशिक चंद्र ग्रहण
  3. नकारात्मक भी हो सकते हैं परिणाम

Lunar Eclipse November 2022: साल 2022 का सबसे लंबा और बहुप्रतीक्षित चंद्र ग्रहण 7 और 8 नवंबर 2022 को रात 9 बजे के बाद दिखाई देगा। हालांकि इस चंद्र ग्रहण को पूरी वैश्विक आबादी रात के समय नंगी आंखों से देख सकती है। चूंकि चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया दिखाई देती है, इसलिए चंद्रमा लाल रंग का हो जाता है। इस दिन का राशि चक्र के सभी बारह राशियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है और सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डालता है।

हालांकि भारत के पूर्वी भाग में ही पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, वहीं अन्य क्षेत्रों में केवल आंशिक दृश्य ही देखने को मिलेगा। भारत के अलावा अन्य देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, यूरोप और दक्षिणी अमेरिका में चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। ये एक बहुत ही शुभ घटना है और ग्रहण को देखने का मौका है, क्योंकि इस दौरान हमें तीनों ग्रहों से आशीर्वाद प्राप्त होता है।

चंद्र ग्रहण 2022 की मुख्य बातें:-

  • चंद्र ग्रहण 7 नवंबर 2022 की रात से शुरू होगा जिसे आप नंगी आंखों से देख सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को सुबह लगभग 6 बजे समाप्त होगा।
  • ये कुछ क्षेत्रों में पूर्ण ग्रहण के रूप में दिखाई देगा, जबकि ये दुनिया के कुछ अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से देखा जा सकेगा।
  • भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, अमेरिका, कनाडा, ब्राजील और यूरोप के नागरिकों को इस साल नंगी आंखों से ग्रहण देखने का मौका मिलेगा।
  • चंद्र ग्रहण सभी राशियों पर एक खास प्रभाव छोड़ेगा।
  • ये प्रभाव नकारात्मक और सकारात्मक दोनों हैं।
  • 15 दिनों के भीतर होने वाले दो ग्रहण शुभ नहीं माने जाते हैं और इसके नकारात्मक परिणाम भी हो सकते हैं।
  • पूर्ण चंद्रग्रहण पूर्वी भारतीय क्षेत्र से देखा जा सकता है।
  • पूरे भारत में देखा जा सकेगा आंशिक चंद्र ग्रहण।
  • चंद्र ग्रहण देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है। हालांकि बेहतर दृश्य के लिए आप दूरबीन का उपयोग कर सकते हैं।
  • पूरा नजारा देखने के लिए तेज रोशनी से दूर अंधेरे वातावरण से ग्रहण अच्छे से देखा जा सकेगा।
  • जो लोग इसे सीधे देखने में असमर्थ हैं, वे आधिकारिक यूट्यूब चैनल timeanddate.com पर ग्रहण की लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण का प्रभाव नंगी आंखों से देखना मुश्किल है।
पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के अलावा एशिया के कई अन्य हिस्सों, उत्तर व दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर व प्रशांत महासागर क्षेत्र के लोग इस खगोलीय घटना का दीदार कर सकेंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article