यूटिलिटी

दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी, अब इस बैंक में पैसे जमा करने पर होगी ज्यादा कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 11:34 AM IST

Investment Option: भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट सालों से सबसे ज्यादा भरोसेमंद वाला विकल्प रहा है। अब निवेशकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट और भी आकर्षक विकल्प बन गया है क्योंकि इसपर पैसा लगाने पर आपको और भी फायदा होगा।

Image

ग्राहकों के लिए खुशखबरी! FD के ब्याज में हुआ इजाफा, ये रहे नए रेट

Photo : BCCL

नई दिल्ली। दिवाली से पहले निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में पैसा लगाने पर अब आपको और भी फायदा होगा क्योंकि कोलकाता स्थित बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने 2 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। बैंक अब समय से पहले भुगतान की सुविधा के साथ एफडी पर उच्चतम दर 7.25 फीसदी की पेशकश करेगा, वहीं समय से पहले निकासी की सुविधा के बिना यह दर 7.80 फीसदी होगी।

प्री-मैच्योर पेमेंट सुविधा के साथ FD

बैंक 2 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये और उससे ज्यादा की बल्क फिक्स्ड डिपॉजिट की पेशकश करता है। 365 दिनों से लेकर 15 महीने से कम की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर 7.25 फीसदी है। 15 महीने से 5 साल से कम की FD पर ब्याज दर 6.15 फीसदी है। 5 साल से 10 साल की अवधि के लिए बैंक 5 फीसदी की ब्याज दर प्रदान कर रहा है। 91 दिनों से 364 दिनों तक मैच्योर होने वाली FD पर बैंक 6 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है, जबकि 46 दिनों से 90 दिनों की अवधि पर यह दर 5.05 फीसदी है। छोटी अवधि में, 7 दिनों से 45 दिनों के कार्यकाल में, दरें 3.25 फीसदी से 3.75 फीसदी तक हैं।

प्री-मैच्योर पेमेंट सुविधा के बिना एफडी की दरें

प्री-मैच्योर पेमेंट सुविधा के बिना भी 2 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये तक की बल्क एफडी (Fixed Deposit Interest Rate) का विकल्प मौजूद है। 7 दिनों से 45 दिनों की अवधि के लिए दर 3.25 फीसदी से 3.75 फीसदी के बीच समान है। ऋणदाता 46 दिनों से 90 दिनों की अवधि पर 6.30 फीसदी की पेशकश करता है, जबकि 91 दिनों से 364 दिनों की अवधि पर ब्याज दर 6.75 फीसदी है। बैंक द्वारा 365 दिनों से लेकर 15 महीने से कम की अवधि पर सबसे उच्चतम यानी 7.80 फीसदी का ब्याज दिया जाता है। यह 15 महीने से लेकर 5 साल से कम की एफडी पर 7.40 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। उच्चतम परिपक्वता अवधि के लिए जो 5 वर्ष से 10 वर्ष है, ब्याज दर 5.50 फीसदी है।

हालांकि, खाताधारकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि अगर समय से पहले निकासी की जाती है तो संबंधित ROI पर 1 फीसदी का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही 10 करोड़ रुपये से अधिक की कोई भी जमा राशि ट्रेजरी की पूर्व स्वीकृति के बाद ही ली जा सकेगी।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article