यूटिलिटी

KYC के लिए ग्राहकों को बार-बार न करें कॉल, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैंकों को दी हिदायत

Bank KYC: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बैंकों से कहा कि अपने ग्राहकों को ‘अपने ग्राहक को जानो’ (KYC) के लिए बार-बार फोन न करें।

Image

KYC को लेकर बैंकों को निर्देश

Photo : Twitter

Bank KYC: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सोमवार को बैंकों से कहा कि वे ग्राहकों को ‘अपने ग्राहक को जानो’ ( KYC) दस्तावेजों के लिए बार-बार फोन करने से बचें। आरबीआई लोकपालों के वार्षिक सम्मेलन में मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि किसी भी वित्तीय नियामक की देखरेख वाली इकाई को दस्तावेज जमा करने से अन्य लोगों के लिए एक सामान्य डेटाबेस से उन तक पहुंचना संभव हो जाता है, और बार-बार अनुरोध करने को ‘टालने योग्य असुविधा’ बताया।

RBI गवर्नर ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरुरत है कि एक बार ग्राहक द्वारा वित्तीय संस्थान को दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद, हम उन्हीं दस्तावेजों को पुनः प्राप्त करने पर जोर न दें।

उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि अधिकांश बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) ने अपनी शाखाओं या कार्यालयों को केंद्रीय डेटाबेस से जानकारी प्राप्त करने की सुविधा नहीं दी है, जिसके कारण ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

मल्होत्रा ने कहा कि इसे जल्द ही सुगम बनाया जा सकता है। यह सभी के हित में होगा। RBI गवर्नर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब बैंकिंग ग्राहक बार-बार केवाईसी पुनः प्रस्तुत करने के अनुरोध के कारण, विशेष रूप से सोशल मीडिया मंचों पर असुविधा की शिकायत कर रहे हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article