ऑटो न्यूज़

20k, 30k और 50k आपकी मंथली सैलरी के हिसाब से कौन सी Bike है परफेक्ट? समझें बजट का पूरा खेल

अगर आप एक नई बाइक (Bike) खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी मंथली सैलरी मायने रखती है। आप कम बजट में भी अपनी जरूरत के अनुरूप एक अच्छी बाइक खरीद सकते हैं।

Image

कम सैलरी में कौन-सी बाइक खरीदें (AI Generated Image)

अगर आप एक बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह केवल पंसद का मामला नहीं होता बल्कि बजट से जुड़ा भी एक बड़ा वित्तीय फैसला होता है। कई लोग अपने बजट के बाहर एक अच्छी बाइक पसंद कर घर तो ले आते हैं लेकिन हर महीने इसके लिए भारी ईएमआई के बोझ उठाते हैं। ऐसे में जानकार मानते हैं कि बाइक खरीदते समय किसी भी व्यक्ति की मंथली ईएमआई उसकी सैलरी के 10-15% से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे में अब अगर आपकी सैलरी 20,000, 30,000 या 50,000 है तो आप कौन-सी बाइक ले सकते हैं, इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं-

20,000 सैलरी वालों के लिए कौन-सी बाइक सही?

अगर आपकी मासिक सैलरी लगभग 20,000 है तो कोशिश करें कि बाइक का बजट 80,000 से 1.20 लाख (ऑन-रोड) के बीच रहे। इस बजट में EMI भी कंट्रोल में रहेगी और बाकी खर्चों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इस सैलरी पर आप

Hero Splendor Plus, Honda Shine 100, Bajaj Platina 110, TVS Radeon और Hero HF Deluxe खरीद सकते हैं। ये सभी बाइक बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छी साबित हो सकती हैं।

30,000 सैलरी वालों के लिए बेहतर विकल्प

अगर आपकी मासिक आय 30,000 है तो आप 1.20 लाख से 1.70 लाख तक की बाइक पर विचार कर सकते हैं। इस बजट में आपको बेहतर परफॉर्मेंस, स्टाइल और आधुनिक फीचर्स मिल जाते हैं। इस बजट में आप Honda SP125

TVS Raider 125, Hero Xtreme 125R, Bajaj Pulsar N125 और Bajaj Pulsar NS125 ले सकते हैं।

50,000 सैलरी वालों के लिए कौन-सी बाइक खरीदें?

अगर आपकी मासिक सैलरी 50,000 या उससे अधिक है, तो आप 2 लाख से 3 लाख तक के बजट की बाइक आराम से खरीद सकते हैं। इस सेगमेंट में आपको ज्यादा पावर, एडवांस फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन मिलते हैं। इस बजट में Royal Enfield Hunter 350, TVS Apache RTR 310, KTM Duke 250, Bajaj Dominar 250, Yamaha R15 V4 और Suzuki Gixxer 250 ले सकते हैं।

मंथली सैलरीकितने बजट की बाइक खरीदें?बाइक के नाम
₹20,000₹80,000 – ₹1.20 लाखHero Splendor Plus, Honda Shine 100, Bajaj Platina 110, TVS Radeon
₹30,000₹1.20 लाख – ₹1.70 लाखHonda SP125, TVS Raider 125, Hero Xtreme 125R, Bajaj Pulsar N125
₹50,000₹2 लाख – ₹3 लाखRoyal Enfield Hunter 350, Yamaha R15 V4, KTM Duke 250, TVS Apache RTR 310

बाइक खरीदने के लिए कौन-सी बातें जरूरी

केवल सैलरी देखकर बाइक खरीदना पर्याप्त नहीं है। आपको अपनी मासिक बचत, दूसरे खर्च और भविष्य की वित्तीय योजनाओं को भी ध्यान में रखना चाहिए। ध्यान रखें कि आपकी EMI आपकी मासिक आय के 10-15% से अधिक न हो।

कम से कम 15-20% डाउन पेमेंट करने की कोशिश करें। बाइक की कीमत के साथ इंश्योरेंस, सर्विस और फ्यूल खर्च भी जोड़कर देखें। अगर नकद भुगतान संभव है, तो ब्याज का खर्च बच सकता है। जरूरत के अनुसार ही बाइक चुनें, केवल दिखावे के लिए महंगी बाइक न खरीदें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article