सस्ता सोना खरीदने का मौका, इस तारीख से शुरू हो रही है सरकारी योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 11:09 AM IST

Sovereign Gold Bond Scheme: अगर आप भी बाजार से कम कीमत पर सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको जल्द ही एक शानदार मौका मिलने वाला है।

सस्ता सोना खरीदने का मौका, इस तारीख से शुरू हो रही है सरकारी योजना
Photo Credit: BCCL

Sovereign Gold Bond Scheme: सरकार जनता को सस्ते में गोल्ड खरीदने का मौका दे रही है। आपको एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) में निवेश करने का मौका मिलने वाला है। सरकारी गोल्ड बॉन्ड की साल 2022-23 की पहली सीरीज 20 जून 2022 को खुलेगी। इससे आपको काफी फायदा होगा क्योंकि आप ना सिर्फ बाजार से कम कीमत पर सोना (Gold Price) खरीद सकेंगे, बल्कि आपको ब्याज और टैक्स कटौती का भी फायदा मिलेगा।

कब से कब तक मिलेगा सस्ता सोना खरीदने का मौका?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सरकारी स्वर्ण बॉन्ड (SGB) स्कीम 2022-23 की पहली सीरीज खरीद के लिए 20 जून 2022 से पांच दिनों के लिए खुलेगी। आप इसमें 24 जून तक निवेश कर सकते हैं।

कौन कर सकता है निवेश? (Sovereign Gold Bond Eligibility)
 भारत सरकार की और से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं। ये निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (HUF), न्यासों, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते है। व्यक्तियों और एचयूएफ के लिए इसकी अधिकतम सीमा चार किलोग्राम है। वहीं न्यासों और समान संस्थाओं के लिए यह 20 किलोग्राम है।

कितना मिलेगा ब्याज? (Sovereign Gold Bond Interest Rate)
केंद्रीय बैंक के अनुसार, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वालों को निर्धारित मूल्य पर सालाना 2.5 फीसदी ब्याज छमाही आधार पर दिया जाता है।

(Disclaimer: यहां टाइम्स नाउ नवभारत द्वारा किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। यह सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी योजना में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

End of Article