Post Office Monthly Income Scheme: पैसे बचाने से ज्यादा मुश्किल बचाए हुए पैसों को सही जगह पर इन्वेस्ट करना होता है और जब भी हम बात पैसों को इन्वेस्ट करने की करते हैं तो अच्छे रिटर्न्स के साथ-साथ हम इन्वेस्ट किये गए पैसों की सुरक्षा भी तलाशते हैं। भारत में पोस्ट ऑफिस भी आपको विभिन्न प्रकार की योजनायें प्रदान करते हैं जो पैसों को इन्वेस्ट करने और इन्हें बचाने में आपकी मदद करती हैं और आपको अच्छे इंटरेस्ट रेट के साथ आपके पैसों पर सरकार की गारंटी भी मिलती है। पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना ऐसी ही एक अन्य शानदार योजना है, जहां आपको लगभग 7.4% प्र्तिवर्ष का इंटरेस्ट रेट तो मिलता ही है, साथ ही सरकार द्वारा आपकी इन्वेस्टमेंट पर सुरक्षा की गारंटी भी मिलती है।
योजना की विशेषताएं
पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना अन्य पोस्ट ऑफिस योजनाओं की तरह ही आपको कुछ महत्त्वपूर्ण फीचर्स प्रदान करती है। आइये जानते हैं इस योजना से जुड़ी कुछ खास विशेषताओं के बारे में:लॉक इन पीरियड: इस योजना में इन्वेस्ट करने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि यह योजना एक लॉक-इन पीरियड के साथ आती है। इस योजना में एक बार इन्वेस्ट करने के बाद आप 5 साल के बाद ही जमा की गई रकम निकाल सकते हैं।
जॉइंट अकाउंट: इस योजना में आप जॉइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं और एक जॉइंट अकाउंट अधिकतम 3 लोगों द्वारा ही खोला जा सकता है।
ऑटोमैटिक निकलेंगे पैसे: आप इन्वेस्ट की गई रकम पर प्राप्त होने वाले इंटरेस्ट रेट की मासिक निकासी के लिए PDCs या ECS का विकल्प भी चुन सकते हैं जिससे यह राशि सीधा आपके सेविंग्स बैंक अकाउंट में पहुंच जायेगी।
पेनल्टी: अगर आप तय समय सीमा से पहले ही जमा की गई रकम निकालते हैं तो आपके पैसों पर पेनल्टी लगाई जाती है और आपको कम पैसे मिलेंगे।
इन्वेस्टमेंट: इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए आप 1000 रुपए से शुरुआत कर सकते हैं और आगे 1000 के मल्टिपल्स यानी 2000, 3000, 4000 की रकम ही आप इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं।
