यूटिलिटी

खोज रहे हैं गोल्ड लोन? आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं ये विकल्प

जीवन में कभी-कभी अचानक ही हमारे सामने ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि हमें मजबूरन लोन लेना पड़ता है। अगर आप भी लोन लेना चाहते हैं और देश में मौजूद बेस्ट गोल्ड लोन ऑफर्स की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। हम आपके लिए लेकर आये हैं ऐसे गोल्ड लोन ऑफर्स जो आपके लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं। आइये डालते हैं एक नजर।

Image

ये हैं देश में मिलने वाले बेस्ट गोल्ड लोन

Best Gold Loan Offers In India: कभी-कभी जीवन में अचानक ही हमारे सामने ऐसी परिस्थिति पैदा हो जाती है जिससे निपटने के लिए हमारे वित्तीय संसाधन कमजोर पड़ने लगते हैं और हमें लोन का सहारा लेना पड़ता है। आमतौर पर जब भी ऐसी कोई परिस्थिति हमारे सामने आती है तो हम सबसे पहले अपनी किसी संपत्ति के आधार पर लोन लेने के बारे में विचार करने लगते हैं और तब हमें गोल्ड लोन का ख्याल आता है। क्या आप भी गोल्ड लोन लेना चाहते हैं और देश में मौजूद बेस्ट ऑफर्स खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।

गोल्ड लोन है बेहतर विकल्प

वैसे तो ज्यादातर लोग समस्या से निपटने के लिए पर्सनल लोन लेने के बारे में विचार करते हैं, लेकिन गोल्ड लोन को पर्सनल लोन से भी बेहतर माना जाता है। दरअसल पर्सनल लोन में आपको फौरन लोन की रकम तो मिल जाती है लेकिन लोन के इस विकल्प में इंटरेस्ट रेट बहुत ज्यादा होता है और यह आपको परेशान कर सकता है। दूसरी तरफ गोल्ड लोन में आप अपने गोल्ड को गिरवी रखकर लोन लेते हैं इसलिए इसे सिक्योर्ड लोन माना जाता है और इसमें आपको इंटरेस्ट रेट भी कम देना होता है।

बेस्ट गोल्ड लोन ऑफर्स

आइये विभिन्न बैंकों द्वारा प्रदान किये जाने वाले बेस्ट गोल्ड लोन ऑफर्स पर एक नजर डालते हैं:

कोटक महिंद्रा बैंक: इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कोटक महिंद्रा बैंक का है। कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा आपको 8% से लेकर 24% प्रतिवर्ष तक की ब्याज दर पर गोल्ड लोन प्रदान किया जाता है और आप 20,000 रुपयों से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।

पंजाब नेशनल बैंक: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 8.65% से लेकर 9.25% प्रतिवर्ष जितनी ब्याज दर पर आपको गोल्ड लोन प्रदान किया जाता है और आप 25,000 रुपयों से लेकर 25 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।

SBI गोल्ड लोन: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 8.70% से लेकर 9.80% प्रतिवर्ष की ब्याज दर पर आपको लोन दिया जाता है और आप 20,000 रुपए से 50 लाख तक का लोन बैंक से ले सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा: बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आपको 9.15% प्रतिवर्ष की ब्याज दर पर लोन दिया जाता है और आप 50 लाख तक का गोल्ड लोन बैंक से ले सकते हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: बैंक ऑफ महाराष्ट्र आपको 9.30% की वार्षिक ब्याज दर पर गोल्ड लोन देता है और आप 25 लाख तक का गोल्ड लोन बैंक से ले सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article