यूटिलिटी

Akshaya Tritiya Gold: अक्षय तृतीया पर ग्राहकों के लिए बंपर डिस्काउंट, मेकिंग पर 50% तो डायमंड पर 25% की छूट

Akshaya Tritiya Gold Offers: देशभर में शनिवार, 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के मौके पर देश के लगभग सभी ज्वैलर्स अपने-अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आए हैं।

Image

Akshaya Tritiya Offers on Gold and Diamonds: 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शनिवार, 22 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का पर्व
  • ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आए ज्वैलर्स
  • डायमंड की खरीद पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट

Akshaya Tritiya Offers on Gold and Diamonds: देशभर में शनिवार, 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है, यही वजह है कि देशभर में इस शुभ मौके पर सोने की जबरदस्त खरीदारी होती है। देश के तमाम ज्वैलर्स अपने-अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए जबरदस्त ऑफर्स देते हैं। हर बार की तरह इस बार भी सभी ज्वैलरी स्टोर्स ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आए हैं।

तनिष्क, पीपी ज्वैलर्स और कैरेटलेन खरीदारी पर दे रहे मोटा डिस्काउंट

टाटा ग्रुप का ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) अक्षय तृतीया के दिन गोल्ड और डायमंड ज्वैलरी की मेकिंग पर 20 पर्सेंट का डिस्काउंट दे रहा है। तो वहीं दूसरी ओर पीपी ज्वैलर्स (PP Jewellers) ग्राहकों को सोने के गहनों की मेकिंग पर 50 पर्सेंट का डिस्काउंट दे रहा है। कैरेटलेन (Caratlane) भी अपने ग्राहकों को डायमंड की खरीद पर 20 पर्सेंट तक की छूट दे रहा है। इतना ही नहीं, अगर आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 5 पर्सेंट की छूट अलग से मिलेगी।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ग्राहकों को दे रहा सोने का सिक्का

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपने ग्राहकों के लिए बिल्कुल अलग ऑफर चला रहा है। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स अपने ग्राहकों को 30 हजार रुपये की शॉपिंग पर 100 मिलीग्राम गोल्ड कॉइन गिफ्ट कर रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 पर्सेंट तक की छूट अलग से मिलेगी। ध्यान रहे कि ये छूट अधिकतम 3000 रुपये की होगी।

रिलायंस ज्वेल्स गोल्ड और डायमंड की मेकिंग पर दे रहा छूट

रिलायंस इंडस्ट्रीज का ज्वैलरी ब्रांड रिलायंस ज्वेल्स अपने ग्राहकों को गोल्ड ज्वैलरी की मेकिंग और डायमंड ज्वैलरी की वैल्यू पर 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दे रहा है। इसके अलावा, रिलायंस ग्राहकों को पुराने गोल्ड पर 100 प्रतिशत का एक्सचेंज वैल्यू भी ऑफर कर रहा है। इतना ही नहीं, अगर आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है तो आपको 5 प्रतिशत (अधिकतम 2500 रुपये) की छूट अलग से मिलेगी।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article