यूटिलिटी

एयर इंडिया जल्द ही ChatGPT की लेगा मदद, डिजिटल प्रणाली के लिए 20 करोड़ डॉलर का किया निवेश

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 24, 2023, 07:09 PM IST

Air India: एयर इंडिया अपने एयरलाइन के डिजिटल सिस्टम के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर का शुरुआती निवेश किया है। कंपनी ने बताया कि आधुनिकीकरण के तहत चैटजीपीटी के चैटबॉट और कई अन्य पहलें भी की जाएंगी।

Image

एयर इंडिया फ्लाइट

Photo : iStock

Air India: एयर इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने एयरलाइन की डिजिटल प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए 20 करोड़ डॉलर का शुरुआती निवेश किया है। कंपनी ने बताया कि आधुनिकीकरण के तहत चैटजीपीटी (ChatGPT) संचालित चैटबॉट और कई अन्य पहल को अमलीजामा पहनाया जाएगा। एयरलाइन ने ‘विहान डॉट एआई’ नाम से एक रूपांतरण कार्यक्रम भी शुरू किया है।

नयी डिजिटल प्रणाली पर कर रही काम

एयर इंडिया ने बयान में कहा कि उसकी डिजिटल प्रणाली को आधुनिक बनाने के प्रयासों में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कई पहल पहले ही पूरी हो चुकी हैं और कई पर काम जारी है। कंपनी पहले ही नयी डिजिटल प्रणाली, डिजिटल इंजीनियरिंग सेवाओं और कुशल डिजिटल कार्यबल के लिए लगभग 20 करोड़ डॉलर का निवेश कर चुकी है।

एयर इंडिया क्वॉन्टम कंप्यूटिंग पर भी कर रही काम

बयान के अनुसार, कंपनी को उम्मीद है कि अगले पांच साल के दौरान निवेश की यह गति बरकरार रहेगी। इसके तहत पारंपरिक डिजिटल तकनीकों से लेकर आधुनिक कृत्रिम मेधा तक, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को लागू किया जाएगा। इसके अलावा, एयर इंडिया क्वॉन्टम कंप्यूटिंग के अनुप्रयोग जैसे उभरते रुझानों को अपनाने पर भी विचार कर रही है। ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव के लिए एयरलाइन वेबसाइट और मोबाइल ऐप के आधुनिकीकरण, उपयोगकर्ता के अनुकूल ग्राहक सूचना प्रणाली, चैटजीपीटी संचालित चैटबॉट और उड़ान में आधुनिकी मनोरंजन प्रणाली पर काम कर रही है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article