यूटिलिटी

Air India Express शुरू करेगी नई फ्लाइट सुविधा, अब लखनऊ से सीधा जा सकेंगे बैंकॉक और भुवनेश्वर

एयर इंडिया एक्सप्रेस लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को क्रमशः बैंकॉक (सुवर्णभूमि) (बीबीके) और भुवनेश्वर (बीबीआई) के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय और एक घरेलू उड़ान शुरू करेगा। यह नया विकास यात्रियों को लखनऊ से बेजोड़ सुविधा प्रदान करेगा, जिससे यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुलभ हो जाएगी।

Image

अब लखनऊ से सीधा जा सकेंगे बैंकॉक

Photo : BCCL

Air India Flight Service: चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीसीएसआईए) जिसका प्रबंधन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है, जो वैश्विक रूप से विविधीकृत अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की एक सहायक कंपनी है, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को क्रमशः बैंकॉक (सुवर्णभूमि) (बीबीके) और भुवनेश्वर (बीबीआई) के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय और एक घरेलू उड़ान शुरू करेगा। दोनों उड़ानें एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित की जाएंगी। यह उड़ानें सप्ताह में तीन बार मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बोइंग 737 मैक्स विमान के साथ 186 यात्रियों की क्षमता होगी।

फ्लाइट का शेड्यूल

यह नया विकास यात्रियों को लखनऊ से बेजोड़ सुविधा प्रदान करेगा, जिससे यात्रा पहले से कहीं अधिक आसान और सुलभ हो जाएगी।

उड़ानों का शेड्यूल इस प्रकार है:

एलकेओ (11:40 घंटे) – बीकेके (15:30 घंटे)

बीकेके (16:30 घंटे) – एलकेओ (20:55 घंटे)

बीबीआई (07:55 घंटे) – एलकेओ (09:40 घंटे)

एलकेओ (11:15 घंटे) – बीबीआई (13:05 घंटे)

यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

लखनऊ हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, “दो नई उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट के घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने पर जोर दें रही हैं। इन मार्गों की शुरुआत के साथ, सीसीएसआईए अब क्षेत्र के लोगों को लखनऊ से सीधे थाईलैंड और भुवनेश्वर की यात्रा करने में सक्षम बनाता है। यात्री अधिक विकल्पों, कम यात्रा के लिए समय और परेशानी मुक्त यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article