Bharat Mobility Expo: नए साल की शुरुआत हो चुकी है और गाड़ियों को पसंद करने वाले और इनमें रूचि रखने वाले लोगों के लिए जल्द ही भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 का अयोजन किया जाएगा। इस साल भारत मोबिलिटी एक्सपो और भी खास होने वाला है क्योंकि मारूति सुजुकी से लेकर टाटा और MG से लेकर स्कोडा तक की नई कारें आपको इस कार्यक्रम के दौरान देखने को मिलेंगी। यहां हम आपको 10 ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जाएगा। आइये भारत में लॉन्च होने जा रही इन 10 कारों पर एक नजर डालते हैं।
MG साइबरस्टर स्पोर्ट्सकार
MG साइबरस्टर एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार है जिसे भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार में 77 किलोवाट की बैटरी ऑफर की जाएगी और यह कार 510 हॉर्सपावर और 725 nm टॉर्क जनरेट कर पाएगी। यह कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार प्राप्त कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से अधिक रेंज ऑफर कर सकती है।

MG Cyberster
मारूति सुजुकी ई-विटारा
ये मारुति सुजुकी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन है जो एक एसयूवी है। टीजर में इलेक्ट्रिक एसयूवी के अगले हिस्से की झलक दिखी है जो बहुत आकर्षक लग रहा है। जानकारी मिली है कि नई एसयूवी 11 रंगों में पेश की जाएगी जिसमें से 5 रंग डुअल टोन और 6 रंग मोनोटोन होंगे। मारुति सुजुकी ने कार के केबिन में खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए हैं जिनमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, हिल डिसेंट कंट्रोल, सिंगल जोन ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

Maruti Suzuki E Vitara
स्कोडा की नई कोडियाक
स्कोडा की तरफ से भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में बहुत ही खास पेशकश की जाएगी। कंपनी द्वारा अपनी 7 सीटर SUV, कोडियाक को अपग्रेड दिया जाएगा। कंपनी की तरफ से इस कार का नया डिजाइन वाला मॉडल भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में लॉन्च किया जा सकता है।

Skoda Kodiaq
टाटा सफारी EV
टाटा हैरियर के इलेक्ट्रिक वेरिएंट के साथ-साथ आपको टाटा सफारी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है। टाटा सफारी EV को एलकार अभी तक बहुत कुछ साफ़ तो नहीं है लेकिन बैटरी और अन्य मामलों में यह काफी हद तक हैरियर जैसी ही हो सकती है।

Tata Safari EV
महिंद्रा XEV 9E और BE 6E
महिंद्रा ने BE 6E को 18.90 लाख रुपये तो XEV 9E को 21.90 लाख रुपये की कीमत पर भारत में लॉन्च कर दिया है। लेकिन इन दोनों ही स्टाइलिश और धाकड़ कारों के टॉप मॉडल और उनकी कीमत को पूरी तरह 2025 में ही साफ किया जाएगा। महिंद्रा की दोनों ही इलेक्ट्रिक कारों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं तो बहुत सी चीजें खासी अलग भी हैं। उदाहरण के लिए दोनों ही कारों का व्हीलबेस और चौड़ाई बराबर है। दोनों ही कारों में SUV-कूप स्टाइल का डिजाइन देखने को मिलता है। इतना ही नहीं दोनों ही कारों में 19 इंच के व्हील्स लगते हैं जिन्हें बदलकर आप 20 इंच के व्हील्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लंबाई के मामले में महिंद्रा XEV 9E आगे है लेकिन व्हीलबेस और चौड़ाई बराबर है तो पीछे बैठने वाले यात्रियों को एक बराबर स्पेस और कम्फर्ट ही मिलेगा। BE 6E के 59 kWh की बैटरी के साथ 535 किलोमीटर की रेंज मिलती है जबकि XEV 9E में 542 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

Mahindra BE 6E And XEV 9E
हुंडई क्रेटा EV
नई क्रेटा ईवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला है। नई क्रेटा ईवी के साथ स्टैंडर्ड क्रेटा वाला केबिन दिया जाएगा जिसमें डैशबोर्ड, एसी वेंट्स, ट्विन डिस्प्ले और एचवीएसी पैनल समान हैं। इलेक्ट्रिक एसयूवी में किए गए बाकी बदलावों में नया तीन स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स और स्टीयरिंग के साथ मिला ड्राइव सिलेक्टर स्टॉक शामिल हैं। क्रेटा ईवी में ज्यादातर फीचर्स सामान्य क्रेटा वाले होंगे जिनमें 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS शामिल हैं।

Hyundai Creta EV
महिंद्रा XUV 3XO EV
महिंद्रा द्वारा 2025 में कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV भी लॉन्च की जा सकती है और यह कार महिंद्रा XUV 3XO पर आधारित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार में 34.5 किलोवाट से 39.5 किलोवाट क्षमता वाली बैटरी देखने को मिल सकती है और यह कार 20 लाख की कीमत में ही लॉन्च की जा सकती है।

Mahindra XUV 3XO EV
टाटा हैरियर EV
भारत के इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में सबसे अधिक हिस्सेदारी अभी टाटा मोटर्स के पास है। टाटा द्वारा भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में यह यह कार शोकेस की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा हैरियर EV को ऑल व्हील ड्राइव ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ ADAS जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है।

Tata Harrier EV
किया सायरोस
किआ ने नई सिरोस बी-एसयूवी के साथ 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर के डीजल इंजन विकल्प मिले हैं। नई सिरोस को मिला टर्बो पेट्रोल इंजन 118 बीएचपी ताकत और 172 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरी तरफ दमदार डीजल इंजन 114 बीएचपी ताकत और 250 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के अलावा 7-डीसीटी के विकल्प दिए हैं। 2025 किआ सिरोस के साथ आपको फुल पैसा वसूल फीचर्स और जोरदार सेफ्टी मिलती है। यहां आईक्यूब एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, एल शेप के एलईडी टेललाइट्स, फ्लश फिटिंग डोर हैंड्स 17-इंच डुअल टोन अलॉय व्हील्स, इससे जुड़ा स्पॉइलर, शार्कफिन एंटीना और दोनों ओर स्किड प्लेट्स दी गई हैं।

Kia Syros
