उम्र महज 9 साल, लेकिन है अरबों का मालिक, लैविश लाइफ देखकर बड़े-बड़े रईस रह जाते दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 02:28 PM IST

इस बच्चे का नाम मोहम्मद अवल मुस्तफा उर्फ मोम्फा जूनियर है। उसके लैविश लाइफस्टाइल को देखकर उसे दुनिया का सबसे छोटा अरबपति कहा जाता है। मुस्तफा जब छह साल का था तो वह एक आलीशान बंग्ले का मालिक बन गया था। अवल मुस्तफा के पास अपना प्राइवेट जेट भी है और सुपरकार्स का शानदार कलेक्शन भी है।

उम्र महज 9 साल, लेकिन है अरबों का मालिक, लैविश लाइफ देखकर बड़े-बड़े रईस रह जाते दंग
Photo Credit: Instagram

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें लैविश लाइफ जीने का शौक होता है। उसे पूरा करने के लिए लोग कड़ी मेहनत भी करते हैं। कुछ लोगों का यह सपना पूरा होता है, जबकि कईयों के अधूरे रह जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें जन्म के साथ ही रईसी मिल जाती है। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि क्या कोई बच्चा महज 9 साल की उम्र में करोड़पति बन सकता है। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इसी उम्र में अपनी रईसी से कहर बरपा रहा है और उसका अंदाज देखकर बड़े-बड़े रईस दंग रह जाते हैं। 

इस बच्चे का नाम मोहम्मद अवल मुस्तफा उर्फ मोम्फा जूनियर है। उसके लैविश लाइफस्टाइल को देखकर उसे दुनिया का सबसे छोटा अरबपति कहा जाता है। मुस्तफा जब छह साल का था तो वह एक आलीशान बंग्ले का मालिक बन गया था। अवल मुस्तफा के पास अपना प्राइवेट जेट भी है और सुपरकार्स का शानदार कलेक्शन भी है। इतना ही नहीं ये नन्हा रईस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ये रईस आखिर कौन है और कहां का रहने वाला है। तो हम आपको बता दें कि नाइजीरिया के लागोस के रहने वाले मोम्फा जूनियर अरबपति नाइजीरियाई इंटरनेट सेलिब्रिटी इस्माइलिया मुस्तफा, मोहम्मद अवल मुस्तफा के बेटे हैं।

सुपरकार का कलेक्शन

मोम्फा जूनियर को वर्साचे और गुच्ची जैसे ब्रांडों का काफी शौक है और वह केवल डिजाइनर कपड़े ही पहनता है। उसके पास एक से एक सुपरकार का कलेक्शन भी है। ये सारे गिफ्ट उसके पिता देते हैं। उसकी रईसी को देखकर बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह जाते हैं। क्योंकि, कुछ ही लोग ऐसे हैं, जिन्हें इतनी कम उम्र में ऐसी जिंदगी मिलती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!