Jugaad Video: खुले में झरने से नहाने का मस्त जुगाड़, वीडियो देख जरूर करेगा ट्राई करने का मन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 01:14 PM IST

Jugaad Viral Video: आज तक आपने जुगाड़ से बनी कई चीजें देखी होगी। कभी कोई जुगाड़ से शानदार बाइक बनाता है, तो कभी कोई कार। कभी कोई वाशिंग मशीन बना डालता है, तो कई कभी कोई अजीबोगरीब साइकिल।

Jugaad Video: खुले में झरने से नहाने का मस्त जुगाड़, वीडियो देख जरूर करेगा ट्राई करने का मन
Photo Credit: Twitter

Jugaad Viral Video: किसी भी काम को आसानी से करने के लिए लोग 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल करते हैं। इससे पैसे और समय दोनों ही बचते हैं। हालांकि, कई बार जुगाड़ से बनी चीजों को देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान रह जाते हैं और उसकी तारीफ करते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी रोजाना जुगाड़ के कई वीडियो (Jugaad Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इसी कड़ी में जुगाड़ का एक और मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और उसे ट्राई करने का मन भी करेगा।

आज तक आपने जुगाड़ से बनी कई चीजें देखी होगी। कभी कोई जुगाड़ से शानदार बाइक बनाता है, तो कभी कोई कार। कभी कोई वाशिंग मशीन बना डालता है, तो कई कभी कोई अजीबोगरीब साइकिल। लेकिन, एक शख्स ने खुले में झरने से नहाने के लिए मस्त जुगाड़ लगाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है। शख्स का जुगाड़ देखकर हो सकता है आप भी उसका फैन हो जाएं। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स खुले में बैठकर बड़े मजे से नहा रहा है। वहीं, उसके सिर के ऊपर एक पॉलीथीन लटका है। कुछ समय बाद शख्स झाड़ू उठाता है और उस पॉलीथीन में छेद करता है और झरने की तरह उससे पानी निकलने लगता है। 

मजेदार है जुगाड़ का ये वीडियो

शख्स का यह देसी जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@pareekhjain' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!