दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, गणित में थी विशेष रुचि, आखिरी समय तक लिया चॉकलेट का आनंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2022, 10:27 AM IST

World Oldest Kane Tanaka Dies: जापान की रहने वाली केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला का निधन, गणित में थी विशेष रुचि, आखिरी समय तक लिया चॉकलेट का आनंद

World Oldest Kane Tanaka Dies: दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला केन तनाका का 119 साल की उम्र में निधन हो गया है। केन का नाम जीवित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज था। जापान के स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि केन तनाका अब हमारे बीच नहीं रहे। बताया जा रहा है कि केन का जन्म 2 जनवरी, 1903 को जापान के दक्षिण-पश्चिमी फुकुओका क्षेत्र में हुआ था। जिस साल केन का जन्म हुआ था उसी साल राइट बंधुओं ने पहली बार उड़ान भरी थी और मैरी क्यूरी पहली महीला बनी थीं, जिन्हें नोबल पुरस्कार मिला था। 

रिपोर्ट के अनुसार, केन जब तक जीवित रहीं तब तक स्वस्थ रहीं।  साल 1922 में केन की शादी हुई थी। उनके अपने चार बच्चे थे, जबकि एक बच्चे को उन्होंने गोद लिया था। कम उम्र में उन्होंने नूडल की दुकान और चावल के केक की दुकान समेत कई व्यवसाय चलाए। फिछले कुछ समय से वो नर्सिंग होम में रह रही थीं। आखिरी समय में उन्होंने बोर्ड गेम का आनंद लिया और गणित के कई कठिन सवालों को भी हल किया। साथ ही लोगों के साथ कई गेम भी खेले। इतना ही नहीं उन्होंने अंतिम में चॉकलेट और सोडा का भी आनंद लिया।   

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी जताया दुख

बताया जा रहा है कि केन का एक सपना था कि 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए मशाल रिले में हिस्सा लेना चाहती थीं। लेकिन, कोरोना महामारी के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। साल 2019 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें जीवित सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में मान्यता दी थी। उनके निधन पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ट्वीट किया कि हमें यह सूचित करते हुए काफी दुख हो रहा है कि केन तनाका का 119 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। केन दुनिया के अब तक की सबसे जीवित बुजुर्ग व्यक्ति थीं। यहां आपको बता दें कि विश्व बैंक का कहना है कि जापान में दुनिया की सबसे बुजुर्ग आबादी है। यहां 28 प्रतिशत लोग 65 साल या उससे अधिक उम्र के हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!