Viral Pic: शादी के बाद पति के साथ इस अंदाज में नजर आईं टीना डाबी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2022, 05:20 PM IST

Tina Dabi And Pradeep Gawande Viral photo: ट्विटर पर IAS टीना डाबी ने अपने पति प्रदीप गवांडे के साथ तस्वीर शेयर की है, जो वायरल हो गई है। लोग इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

Viral Pic: शादी के बाद पति के साथ इस अंदाज में नजर आईं टीना डाबी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
Photo Credit: Twitter

Tina Dabi And Pradeep Gawande Viral photo: IAS टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे शादी के बंधन में बंध गए हैं। जयपुर के एक पांच सितार होटल में 22 अप्रैल को दोनों एक-दूसरे के हो गए। शादी की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इनकी शादी छाई रही। लोगों ने इस नए जोड़े को मुबारकबाद भी दिए। वहीं, दोनों की एक और तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो रही है जिसे टीना डाबी ने ट्विटर पर शेयर की है। लोगों को दोनों का अंदाज काफी पसंद आ रहा है। हालांकि, कुछ लोग इस तस्वीर पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे दोनों की यह दूसरी शादी है। टीना डाबी ने इससे पहले साल 2018 में 2015 के सेकेंड UPSC टॉपर अतहर आमिर खान से शादी रचाई थी। लेकिन, ये शादी दो साल में ही खत्म हो गई और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। वहीं, अब टीना डाबी ने अपने से 13 साल बड़े IAS प्रदीप गवांडे के साथ शादी रचाई है। कुछ दिन से ये शादी काफी चर्चा में थी। शादी के बाद टीना डाबी ने अपने पति के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ' न्यू प्रोफाइल फोटो'। फोटो में आप देख सकते हैं दोनों कितने कूल नजर आ रहे हैं और चेहरे पर काफी खुशी भी दिख रही है।

टीना और प्रदीप का अलग अंदाज

टीना डाबी और प्रदीप गंवाडे की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर को एक लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, पांच हजार से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, फोटो पर लोगों को लगातार कमेंट भी आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ' बधाई हो शादी को यादगार बनाने के लिए एक पौधा लगाएं वह उस पौधे को पेड़ का रुप ले'। एक अन्य यूजर ने लिखा,  'बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं बहुत ही सुंदर जोड़ी'। वहीं, कुछ लोग इस तस्वीर पर मजे भी ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!