प्लेन में मास्क नहीं पहनने पर महिला ने शख्स को जड़ दिया थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2021, 09:59 AM IST

अमेरिका से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। फ्लोरिडा के टैंपा से उड़ान भरकर जॉर्जिया के एटलांटा जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में एक महिला ने जमकर बवाल काटा। क्योंकि, एक बुजुर्ग ने मास्क नहीं पहना था। लिहाजा, कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

प्लेन में मास्क नहीं पहनने पर महिला ने शख्स को जड़ दिया थप्पड़, देखें वायरल वीडियो
Photo Credit: Instagram

एक बार फिर पूरी दुनिया कोरोना वायरस (coronavirus) की चपेट में है। नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के केस लगातार बढ़ रहे हैं। लिहाजा, पब्लिक प्लेस पर सख्ती बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं मास्क (Face Mask) पहनने और दूरी बनाए रखने की जरूरत फिर से सामने आ गई है। कई जगहों पर सख्ती से इन नियमों का पालन हो रहा है। जबकि, कुछ लोग अब भी लापरवाह बने हुए हैं। ऐसे में प्लेन के अंदर एक बुजुर्ग को फेस मास्क निकालना काफी महंगा पड़ गया। क्योंकि, एक महिला ने बुजुर्ग को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो गया है।

अमेरिका से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। फ्लोरिडा के टैंपा से उड़ान भरकर जॉर्जिया के एटलांटा जाने वाली डेल्टा फ्लाइट में एक महिला ने जमकर बवाल काटा। क्योंकि, एक बुजुर्ग ने मास्क नहीं पहना था। लिहाजा, कोरोना नियमों का पालन करवाने के लिए महिला ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, बाद में एफबीआई ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में जो महिला दिख रही है उसका नाम पैट्रीशिया कॉर्नवॉल है। काफी गुस्से में वह बुजुर्ग को मास्क पहनने के लिए कर रही है। दोनों के बीच कुछ समय तक जबरदस्त बहस चली। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त महिला बवाल काट रही थी उस वक्त उसने भी मास्क को नीचे कर रखा था। दोनों के बीच बहस तेज हो गई और गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी बीच महिला शख्स को थप्पड़ जड़ देती है। कहा तो ये भी जा रहा है कि महिला ने शख्स के ऊपर थूक भी दिया था। तो पहले इस मामले का वीडियो देखें...

महिला ने जमकर काटा बवाल

मामला काफी बिगड़ गया और बाद में इस घटना की शिकायत की गई। जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, इस मामले को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया और अब वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'whiskeytattoo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!