बैंगलोर में जब कचरा बीनने वाली बोलने लगी धाराप्रवाह अंग्रेजी, सुनने वाले हो गए हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2021, 08:03 AM IST

कब कहां और कौन किस रूप में आपके सामने आ जाए। अंदाज नहीं लगा सकते हैं। इसी तरह बैंगलोर में कचरा बीन रही महिला जब अंग्रेजी बोलने लगी तब सबकी आंखें फटी की फटी रह गईं।

बैंगलोर में जब कचरा बीनने वाली बोलने लगी धाराप्रवाह अंग्रेजी, सुनने वाले हो गए हैरान

दुनिया में किसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खास करके चेहरे को देख कर। जिस तरह किसी किताब के कवर पेज को देखकर यह अंदाज नहीं लगा सकते है कि उसके अंदर क्या लिखा है। उसी तरह किसी व्यक्ति के कपड़े, रंग रूप को देखकर आप यह नहीं कह सकते कि उसमें क्या खूबियां हैं। सचिन हेग्गर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक कचरा बीनने वाली का वीडियो शेयर किया। वह धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलती है। जैसे लगता है वह अंग्रेजी मे काफी पढ़ी लिखी हैं। 

बैंगलोर के सदाशिवनगर में एक कचरा बीनने वाली अपनी धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने के कौशल और सुंदर गायन से लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है। महिला के वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं जहां उसने अपना परिचय सीसिलिया मार्गरेट लॉरेंस के रूप में दिया। वह सात साल तक जापान में रहने का दावा करती है। वह बातचीत के बीच में प्यारी धुनों में भी गाती थी।

सचिन हेग्गर ने अपने इंस्टाग्राम पेज उस महिला के बारे में लिखा कि कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों ओर देखें। कुछ खूबसूरत तो कुछ दर्दभरी, पर चंद फूलों के बिना जिंदगी क्या है। इस अद्भुत उत्साही महिला से संपर्क करना चाहते हैं। अगर आप में से कोई उससे मिलना चाहते हैं तो कृपया हमसे संपर्क करें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!