Funny Video: विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोने लगा दूल्हा, लोग बोले- 'शादी का लड्डू'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 06:28 PM IST

Bride Groom Viral Video: विदाई के दौरान एक दूल्हे ने तो हद कर दी। दुल्हन ठहाके लगा रही थी और बेचारा दूल्हा फूट-फूटकर रो रहा था। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Funny Video: विदाई के वक्त फूट-फूटकर रोने लगा दूल्हा, लोग बोले- 'शादी का लड्डू'
Photo Credit: Instagram

Groom Funny Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया (Social Media) पर एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर किए जा रहे हैं। इनमें कुछ इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। 

वैसे शादी का माहौल तो काफी खुशनुमा होता है, लेकिन जैसे ही दुल्हन की विदाई होने लगती है सबकुछ बदल जाता है। सबके चेहरे पर उदासी छा जाती है। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि क्या विदाई के वक्त कभी दूल्हे को रोते देखा है। यकीनन आप सबका जवाब ना ही होगा। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाएंगे, जिसमें विदाई के वक्त दूल्हा फूट-फूटकर रो रहा है। विदाई में आप देख सकते हैं दुल्हन मुस्कुरा रही है, जबकि दूल्हा फूट-फूटकर रो रहा है। दूल्हे के इस अंदाज को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

दूल्हे का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट गई होगी। सोच रहे होंगे कि ये तो अनोखा दूल्हा है। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'witty_wedding' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना नहीं चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' शादी का लड्डू जो खाए वो पछताए, जो ना खाए वो भी पछताए'। यूजर्स फनी इमोजी के साथ भी वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!