OMG: दुल्हन ने शादी के खाने में मिलवा दी ऐसी चीज, नशे में धुत हो गए सारे मेहमान, फिर जो हुआ...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 05:55 PM IST

Weird News: एक दुल्हन अपनी शादी में अजीबोगरीब हरकत करते हुए खाने में ड्रग्स मिलवा दिया। जिसके बाद कई मेहमान या तो नशे में धुत हो गए या फिर बीमार पड़ गए।

OMG: दुल्हन ने शादी के खाने में मिलवा दी ऐसी चीज, नशे में धुत हो गए सारे मेहमान, फिर जो हुआ...

Ajab Gajab News: हर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी काफी यादगार और सबसे अलग हो। इसके लिए लोग खूब सारे पैसे भी खर्च करते हैं। साथ ही में शादी आए मेहमानों का जोरदार स्वागत भी किया जाता है। लेकिन, अपनी शादी में एक दुल्हन ने कुछ ऐसा किया जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया है? ये बात सुनकर आपको भले ही झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। क्योंकि, दुल्हन ने खाने में ऐसी चीज मिलवा दी, जिसे खाते ही लोग नशे में धुत हो गए। इतना ही नहीं कई लोग तो हॉस्पिटल तक पहुंच गए। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये अजीबोगरीब घटना घटी है अमेरिका के फ्लोरिडा में। जहां एक दुल्हन पर आरोप लगा है कि उसने शादी में महेमानों को खाने में मारिजुआना ड्रग्स मिलाया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 42 साल की दुल्हन दान्या स्वोबोडा और उनके कैटरर जॉक्लिन ब्रायंट पर मेहमानों ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। इन दोनों ने मिलकर लजीज खाने में ड्रग्स मिला दिया, जिसे खाने से मेहमान बीमार पड़ गए। एक मेहमान ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस मेहमान ने शिकायत की उसका कहना है कि मुझे लगता है खाने में ड्रग्स मिलाया गया था।  

ज्यादातर लोगों की हालत बिगड़ गई

इतना ही नहीं कुछ मेहमानों की ऐसी हालत हो गई कि उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। वहीं, इस घटना के बाद दुल्हन काफी मुस्कुरा रही थी। एक शख्स ने बताया कि सभी लोग ड्रग्स से प्रभावित हुए, क्योंकि सबने वही खाना खाया था। जिसके बाद लोगों की ऐसी हालत हो गई। इस मामले को लेकर एक अधिकारी का कहना है कि हम पता लगा रहे हैं कि ड्रग्स को खाने में किसने डाला। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में कम से कम 50 लोग शामिल हुए थे, जिसमें 18 लोग खाने के बाद नशे में या तो धुत थे या फिर बीमार पड़ गए। कई मेहमानों का यूरिन टेस्ट भी किया गया और रिपोर्ट में मारिजुआना पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल, इस मामले की छानबीन की जा रही है। लेकिन, दुल्हन की इस हरकत से लोग काफी खफा हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!