इसे कहते हैं स्वैग, अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा था पुलिसवाला, वीडियो ने जीता दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 11:52 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिसवाले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा है। पुलिसवाले का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इसे कहते हैं स्वैग, अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा था पुलिसवाला, वीडियो ने जीता दिल
Photo Credit: ANI

Traffic Police Viral Video: आज कल हर कोई कुछ अलग और नया करना चाहता है।  जिससे उनका नाम हो सके और उनकी अपनी एक अलग पहचान हो। कई लोगों को तो इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ लोगों का मजाक भी बन जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियोज (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक पुलिसवाले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा है। जिसने भी पुलिसवाले का अंदाज देखा वो उन पर फिदा हो गया।  

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) उत्तराखंड के देहरादून का है, जहां जोगेन्द्र कुमार नाम का एक होमगार्ड अनोखे अंदाज में ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा है। अपने अंदाज से वो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं सिटी हार्ट हॉस्पिटल के पास तैनात जोगेन्द्र कुमार किस तरह डांस करते हुए ट्रैफिक को कंट्रोल कर रहा है। ट्रैफिक कंट्रोल के साथ-साथ वो लोगों का भरपूर मनोरंजन भी कर रहे हैं, जिसे देखकर उनके सीनियर भी उनकी सराहना कर रहे हैं। देखें वीडियो...

ट्रैफिक पुलिसवाले ने जीता लोगों का दिल

वीडियो (Police Viral Video) में पुलिसवाले का अंदाज देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। आलम ये है कि जोगेन्द्र कुमार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, पुलिसवाले की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस पहल की सराहना कर रहे हैं। इस पहले भी एक ट्रैफिक पुलिस वाले का ड्रांस करते हुए वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसे यूजर्स ने काफी पसंद किए थे।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!