दुल्हन या बिस्किट की दुकान! रूप देखकर चकरा गया लोगों का दिमाग, वीडियो मचा रहा धमाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 10:57 AM IST

Bride Viral Video: सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

दुल्हन या बिस्किट की दुकान! रूप देखकर चकरा गया लोगों का दिमाग, वीडियो मचा रहा धमाल
Photo Credit: Instagram

Dulhan Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के काफी वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग दंग रह जाते हैं और उनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक दुल्हन का वीडियो इन दिनों धमाल मचा रहा है, जिसमें उसका रूप देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया। इतना ही नहीं लड़की को देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए कि ये दुल्हन है या बिस्किट की दुकान। कुछ लोग तो इस वीडियो (Trending Video) पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

जब किसी लड़की की शादी होती है, तो वो सबसे खूबसूरत और अलग दिखना चाहती है। इसके लिए लोग काफी मेहनत भी करते हैं। खासकर, लड़कियों के लिए ये दिन तो सबसे ज्यादा खास होता है। शादी के दिन कुछ लड़कियों की खूबसूरती देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक शख्स फेमस होने के लिए लड़की बन गया। जी हां सही सुना आपने, वीडियो में जिसे आप लड़की समझ रहे हैं वो लड़का है। लोगों को अट्रैक्ट करने के लिए उसने ऐसा रूप बनाया जिसे देखकर सब दंग रह गए। ज्वेलरी में उसने बिस्किट की नेकलेस, नथुनी, मांगटीका, चूड़ी पहने हुए है। जिसे देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। देखें वीडियो...   

दुल्हन ने मचाया धमाल

इस 'दुल्हन' को देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए कि ये किसी बिस्किट का प्रमोशन है या फिर सच में कोई दुल्हन। आलम ये है कि अब यह वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ravisagar88' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग अब देख चुके हैं। जबकि, करीब चार लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग दुल्हन का मजाक उड़ा रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि फेमस होने के लिए आज कल लोग क्या-क्या करने लगे हैं। तो इस दुल्हन पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!