Viral Video: मासूम बच्ची ने कुछ इस तरह रैम्प पर किया वॉक, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2021, 10:38 AM IST

Viral Video: एक छोटी सी बच्ची ने रैम्प पर काफी शानदार तरीके से वॉक किया। बच्ची का अंदाज देखकर लोग उसके 'फैन' हो गए हैं। इतना ही उसकी तुलना से मॉडल से कर रहे हैं।

Viral Video: मासूम बच्ची ने कुछ इस तरह रैम्प पर किया वॉक, वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
Photo Credit: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मासूम बच्ची का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में बच्ची रैम्प पर वॉक करते हुए नजर आ रही है। बच्ची का अंदाज देखकर लोग खुशी से झूम उठे। इतना ही नहीं लोग बच्ची की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हो सकता है आप भी बच्ची का फैन हो जाए। 

कहते हैं बच्चे तो 'भगवान' का रूप होते हैं। वो घर घर नहीं होता जहां बच्चों की किलकारियां नहीं गूंजा करती हैं। दुनिया का हर मां-बाप अपने बच्चों से प्यार करता है। इनके भोलेपन से हर किसी को प्यार होता है। कई बार तो बच्चों की शरारत भी लोगों का दिल जीत लेता है। लेकिन, इस बच्ची ने जो किया उसे देखकर ना केवल लोग आश्चर्यचकित हो गए बल्कि उसके अंदाज का कायल भी हो गए। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह यह बच्ची कॉन्फिडेंस के साथ रैम्प पर वॉक कर रही है। बच्ची को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कोई 'मॉडल' वॉक कर रही है। देखें वीडियो...

बच्ची ने जीता लोगों का दिल

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा चुका है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स इस क्यूट वीडियो को शेयर कर रहे हैं। टिकटॉक पर इस वीडियो  को तकरीबन 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं।इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kristenweaverstudio' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। उन्होंने लिखा, ' Abrianna एक परी है। मैं बेहद खुश हूं कि वह दूसरों की खुशी की वजह बन रही है, वह वर्ल्ड परफेक्ट टोडलर 2021 है। तो बच्ची का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!