VIDEO: बाइक से मजे में जा रहा था शख्स, अचानक सामने आ गया भालू, देखें क्या हुआ अंजाम?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2022, 04:00 PM IST

Bear Viral Video: आज कल रिहायशी इलाकों में जानवरों का 'आतंक' काफी बढ़ता जा रहा है। अक्सर तेंदुआ, हाथी, भालू, शेर जैसे खतरनाक जानवर सरेआम घूमते नजर आते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं।

VIDEO: बाइक से मजे में जा रहा था शख्स, अचानक सामने आ गया भालू, देखें क्या हुआ अंजाम?
Photo Credit: Twitter

Bear Viral Video: जरा सोचिए, आप अपनी गाड़ी से कहीं मजे में जा रहे हैं और अचानक सामने से कोई खतरनाक जानवर आ जाए तो क्या हालत होगी? जाहिर सी बात है डर के कारण हालत खराब हो जाएगी या फिर कोई घटना भी घट सकती है। इतना ही नहीं कई बार जानवर हमला भी कर देते हैं। एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, जब वह मजे में कहीं बाइक से जा रहा था। अचानक उसके सामने दो विशालकाय भालू पहुंच गया। फिर जो शख्स की हालत हुई वीडियो (Video) देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। 

आज कल रिहायशी इलाकों में जानवरों का 'आतंक' काफी बढ़ता जा रहा है। अक्सर तेंदुआ, हाथी, भालू, शेर जैसे खतरनाक जानवर सरेआम घूमते नजर आते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी इनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिले के हल्बा गांव एक शख्स बाइक से कहीं जा रहा था। अचानक झाड़ियों से दो भालू उसके सामने पहुंच जाता है। भालू को देखते ही शख्स की हालत खराब हो जाती है और वह तेजी से अपनी बाइक को लेकर भाग खड़ा होता है। कुछ समय बाद तीसरा भालू भी बाहर निकलता है और कुछ देर तक तीनों रोड पर ही घूमते रहते हैं। 

चौंकाने वाला है वीडियो

वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हैं। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ये भालू कहां से आए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चक्कर लगा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@vishnukant_7' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस चौंकाने वाले वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!