Viral: Omicron संकट के बीच शॉपिंग के लिए उमड़ी ऐसी भीड़, वीडियो देख सहम गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2021, 11:48 AM IST

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर लोगों को एक बार फिर सतर्क किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वो गाइडलाइन को फॉलो करें और मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इन्हें तो कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है।

Viral: Omicron संकट के बीच शॉपिंग के लिए उमड़ी ऐसी भीड़, वीडियो देख सहम गए लोग
Photo Credit: Twitter

देश में इन दिनों कोरोना वायरस का नया वेरिएंट  Omicron का कहर शुरू हो गया। कई शहरों में लगातार केस बढ़ रहे हैं। हालांकि, क्रिसमस और न्यू ईयर नजदीक होने के कारण लोग खरीददारी के लिए लगातार बाजार जा रहे हैं। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। क्योंकि, वीडियो में जिस तरह की भीड़ दिख रही है वो काफी चौंकाने वाला है। कई दिग्गज इस वीडियो को शेयर कर चिंता जता रहे हैं।

दरअसल, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर लोगों को एक बार फिर सतर्क किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वो गाइडलाइन को फॉलो करें और मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकले। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि इन्हें तो कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। वीडियो को लेगर दावा किया जा रहा है कि यह  दिल्ली के सरोजनी नगर मार्केट का है। जहां एक के ऊपर एक चढ़कर लोग शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं बहुत सारी कपड़ों की दुकानें लगी हैं और लोग एक के ऊपर एक चढ़कर मार्केट में घुस रहे हैं। भीड़ के कारण लोग रेहड़ियों पर भी गिर रहे हैं। देखें वीडियो...

भीड़ देखकर भड़के लोग...

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया #OmicronVariant से चिंतित है, दूसरी ओर सरोजिनी मार्केट में आज #Omicron कुचला जाएगा'।  वहीं, IPS रूपिन शर्मा ने लिखा, '#Omicorn को कुचल-कुचल कर मारने की तैयारी'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!