Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मासूम का वीडियो, मैडम के कहने पर गाना गाकर जीत लिया दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2022, 11:31 AM IST

सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्‍चे का गाना वायरल हो रहा है, जिसे वह अपनी मैडम के कहने पर गाता है। इंटरनेट पर लोग मासूम के अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देख‍िये ये वायरल वीडियो।

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मासूम का वीडियो, मैडम के कहने पर गाना गाकर जीत लिया दिल

Trending video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों का दिन बना जाते हैं। एक ऐसे ही छोटे से बच्‍चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसे स्‍कूल में मैडम के कहने पर गाना गाते सुना जा रहा है। मैडम ने इसका वीडियो बना लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर‍ गाना गाते बच्‍चे का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह किसी स्‍कूल का मालूम पड़ता है, जिसमें मासूम मैडम के कहने पर एक प्‍यारा सा गाना गाता है। बाल सुलभ हरकतों के साथ गाया इस बच्‍चे का गाना सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। यहां देखिये बच्‍चे ने किस खूबसूरती से 'गुलाबी आंखें जो मैंने देखी' गाने को अपने ही अनोखे अंदाज में गाया है।

गाना गाते हुए बच्‍चा एक बार को अपने मुंह में हाथ भी डालता है और गाने को लेकर अनिच्‍छा जाहिर करता है, लेकिन फिर मैडम के कहने पर शुरू हो जाता है। अपनी लाइन खत्‍म करने के बाद वह मैडम से मासूमियत भरे अंदाज में यह भी कहता है कि इससे आगे उसे गाना नहीं आता, जिसके बाद मैडम उसे शाबाशी भी देती हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है और इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!