Viral Video: 'नाच-नाच मेरी रानी' गाने पर विदेशियों का धांसू डांस, गुरु रंधावा भी हुए जबरा फैन!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2022, 10:49 AM IST

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं 'नाच-नाच मेरी रानी' गाना बज रहा है। दो विदेशी लड़के सड़क पर इस गाने पर मस्त होकर डांस कर रहे हैं। दोनों का स्टेप और मूव्स देखकर लोग काफी हैरान हैं।

Viral Video: 'नाच-नाच मेरी रानी' गाने पर विदेशियों का धांसू डांस, गुरु रंधावा भी हुए जबरा फैन!
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड और पंजाबी गाने का जलवा विदेशों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। कई विदेशी इन गानों पर डांस करके धमाल मचा रहे हैं और सोशल मीडिया (Social Media) पर इनके वीडियो छाए रहते हैं। विदेशियों का डांस (Dance Video) देखकर बड़े-बड़े दिग्गज भी हैरान रह जाते हैं और जमकर वीडियो शेयर करते हैं। इसी कड़ी मे दो विदेशियों ने पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के गाने पर ऐसा धांसू डांस किया कि 'दुनिया' देखती रह गई। अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं 'नाच-नाच मेरी रानी' गाना बज रहा है। दो विदेशी लड़के सड़क पर इस गाने पर मस्त होकर डांस कर रहे हैं। दोनों का स्टेप और मूव्स देखकर लोग काफी हैरान हैं। क्योंकि, दोनों जिस अंदाज में डांस किया वो तारीफ के काबिल है। तभी तो खुद गुरु रंधावा भी उनके 'जबरा' फैन हो गए। इनका डांस इतना मजेदार है कि लोगों की नजरें नहीं हट रही है। वहीं, डांस का यह वीडियो जमकर वायरल हो गया है। देखें वीडियो...

विदेशियों ने मचाया धमाल

वीडियो देखकर यकीनन आपको भी झूमने का मन कर रहा होगा। क्योंकि, आज कल यह गाना काफी ट्रेंड में है। सोशल मीड‍िया पर #dancemerirani जमकर  ट्रेंड कर रहा है। गुरु रंधावा ने खुद इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'इंटरनेशनल मार्केट में गाना पहुंच गया है'। लाखों लोग अब तक इस मजेदार वीडियो को देख चुके हैं। वहीं, दो लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक वीडियो को पसंद किए हैं और इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!