Trending Viral Video:सोने के गहनों से बना दी 'अब्दुल कलाम' की शानदार तस्वीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2021, 09:10 PM IST

Dr Abdul Kalam's picture with gold ornaments:भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की एक तस्वीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Viral Video:सोने के गहनों से बना दी 'अब्दुल कलाम' की शानदार तस्वीर
Photo Credit: फेसबुक

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अपनी सादगी और मेहनत की ऐसी मिसाल कायम कर गए हैं कि आज भी लोगों के दिलों में उनका अलग ही स्थान है और लोग किसी ना किसी माध्यम से उन्हें याद करते रहते हैं,  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Dr Abdul Kalam's picture) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, उनके एक प्रशंसक ने सोने के गहनों (gold ornaments) से कलाम की आकृति तैयार की है जो बेहद शानदार है।

इस वीडियो को Anil Tiwari नाम के एक यूजर ने Facebook पर शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सोने के गहने से Dr APJ Abdul Kalam की आकृति तैयार कर रहा है और ये इतनी सफाई और खूबसूरती के साथ किया जा रहा है कि आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे, पहले ये Video देख लें-

सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियायें दी हैं, एक यूजर ने कहा, 'ज्वेलरी से कलाम साहब का बहुत सुन्दर चित्र बनाया है, ज्वेलर को बहुत बहुत बधाई।'यूजर्स ने इस पर कई तरीके के कमेंट्स दिए हैं और इसे बेहद पसंद किया जा रहा है।

फोटो एंड वीडियो साभार-Anil Tiwari
@aniltiwari.in  · Politician

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!