Viral: आ गया 'न्यूटन का चौथा नियम', छात्र का जवाब दिमाग की बत्ती गुल कर देगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2022, 05:50 PM IST

देश में इन दिनों कोरोना वायरस (coronavirus) का कहर लगातार जारी है। जिसके कारण कई सारी पाबंदियां लगी हुई हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। ज्यादातर क्लास ऑनलाइन चल रहे हैं। स्कूल में टीचर्स द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब कुछ बच्चे अजीबोगरीब तरीके से देते है। इसी तरह का एक मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Viral: आ गया 'न्यूटन का चौथा नियम', छात्र का जवाब दिमाग की बत्ती गुल कर देगा
Photo Credit: Twitter

सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। अब भला सोचिए, आज तक आपने न्यूटन के तीन नियमों के बारे में पढ़ा होगा या सुना होगा। लेकिन, आप से पूछा जाए कि क्या आपने कभी न्यूटन के चौथे नियम के बारे में सुना है? ये सवाल सुनकर भी आपको झटका लगा होगा। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल (Viral Post) हो रहा है, जिसमें एक छात्र ने न्यूटन के चौथे नियम के बारे में मजेदार तरीके से समझाया है। 

दरअसल, देश में इन दिनों कोरोना वायरस (coronavirus) का कहर लगातार जारी है। जिसके कारण कई सारी पाबंदियां लगी हुई हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। ज्यादातर क्लास ऑनलाइन चल रहे हैं। स्कूल में टीचर्स द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब कुछ बच्चे अजीबोगरीब तरीके से देते है। इसी तरह का एक मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें एक टीचर ने स्टूडेंट से साइंस का सवाल किया था, जिसका छात्र ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया। पोस्ट में आप देख सकते हैं कि साइंस टीचर ने एग्जाम में छात्र से न्यूटन के चौथे नियम के बारे में पूछा है। जिसपर छात्र ने जवाब दिया कि जब कोरोना बढ़ता है तो पढ़ाई घटती है और जब कोरोना घटता है तब पढ़ाई बढ़ती है। अर्थात् कोरोना पढ़ाई का व्युत्क्रमानुपाती होता है। देखें पोस्ट...

सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

बच्चे ने जिस मजेदार अंदाज में जवाब दिया उसे पढ़कर लोग हैरान रह गए। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। इस पोस्ट को ट्विटर पर IAS अवनीश शरण ने शेयर किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कोविड काल का न्यूटन।' इस पोस्ट को अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, 15 सौ से ज्यादा लोगों ने पोस्ट को रिट्वीट किए हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!