Video:क्या स्वाद है...सालों बाद लौटा 'कैडबरी' का नया Ad,मगर इस बार है ये 'ट्विवस्ट'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2021, 10:45 AM IST

Cadbury New Advertisement:कैडबरी चॉकलेट का नया विज्ञापन कई साल बाद वापस दिखा है , लेकिन एक ट्विस्ट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है इस बार फोकस महिला क्रिकेट पर है और भी है खास...

Video:क्या स्वाद है...सालों बाद लौटा 'कैडबरी' का नया Ad,मगर इस बार है ये 'ट्विवस्ट'
Photo Credit: Twitter

कैडबरी का 90 (Cadbury 90's Ad) के दशक का क्रिकेट मैदान वाला शानदार एड तो आपको ध्यान होगा इस बार फिर से इसकी वापसी हुई है लेकिन इस दफा नए ट्विवस्ट के साथ, जिसे खासा पसंद किया जा रहा है, इस बार मेजर चेंज ये है कि पहले जहां एक लड़की चॉकलेट खाती हुई मैदान पर जबरन घुस आती है इस बार ये काम मेल यानी लड़के ने किया है।

गौर हो कि 90 के दशक कैडबरी का क्रिकेट वाला विज्ञापन आपके जेहन में होगा जिसमें एक लड़की खिलाड़ी के छक्का मारने के बाद मैदान पर दौड़ती थी और स्टेडियम के बीच एक दिल को छू लेने वाला डांस करती थी इसे बेहद पसंद किया गया था।

तीन दशक बाद, कैडबरी का वैसा ही एड फिर सामने आया है लेकिन इस बार इसमें महिला क्रिकेट को बढ़ावा देते हुए कुछ अलग किया गया है, आप पहले ये Ad देख लें-

कैडबरी के नए विज्ञापन में इस बार बाउंड्री पर शॉट खेलने वाला खिलाड़ी लड़का नहीं बल्कि एक लड़की है वहीं दर्शकों के बीच से सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर ग्राउंड पर आने के वाला एक लड़का है जो मैदान पर डांस करता दिख रहा है, आप 90 के दशक वाला ये कैडवरी या वो Ad भी देखें-

सोशल मीडिया पर ये एड छा गया है और इसे लेकर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। इसे देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं, बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप खुराना ने भी पोस्ट को कैप्शन के साथ रीट्वीट किया, 'लव दिस'...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!