दिनभर TV सीरियल देख रही सास ने नहीं बनाया खाना, बहू ने 112 पर कॉल कर बुला ली पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 18, 2021, 08:39 AM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक अजीब मामला सामने आया है जहां एक बहू ने अपनी सास पर बासी खाना देने सहित कई आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली।

दिनभर TV सीरियल देख रही सास ने नहीं बनाया खाना, बहू ने 112 पर कॉल कर बुला ली पुलिस
Photo Credit: Getty Images

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरानी भरा मामला सामने आया है जहां एक सास और बहू के बीच तकरार इस कदर बड़ी की मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है। दरअसल टीवी सीरियल देखने में व्यस्त सास ने ताजा खाना बनाने से इंकार कर दिया जिसके बाद बहू ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस को जब असलियत का पता चला तो दोनों को समझाया और हिदायत भी दी कि यदि अगली बार इस तरह की हरकत हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बहू ने डायल किया 112 नंबर

मामला गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र का है जहां के मंझगांवा में एक परिवार रहता है जिसमें सास - ससुर तथा बहू- बेटा रहते हैं। सास और और बहू दोनों के पति नौकरी की वजह से बाहर रहते हैं और ऐसे में सास- बहू के बीच आए दिन कोई भी छोटी- छोटी बात को लेकर झगड़ा होते रहता है। पुलिस के मुताबिक बहू ने 112 नंबर पर कॉल कर बताया कि उसकी सास ने उसे बासी खाना दिया है जिसके कारण उसकी तबियत खराब हो गई है।

बहू का आरोप- बासी खाना देती है सास
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे पता चला कि दोनों के पति बाहर रहते हैं और अक्सर इस घर में सास- बहू के बीच तकरार होते रहती है। बहू ने पुलिस को बताया कि उसकी सास अक्सर उसे बासी खाना देती है जिसकी वजह से उसकी तबियत खराब हो जाती है। बहू ने आरोप लगाया कि सास पूरे दिन टीवी देखने में मशगूल रहती है और खाना बनाने से इनकार करती है।

पुलिस ने दोनों को दी हिदायत

वहीं सास ने भी बहू पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह हमेशा गर्म खाना देती है जबकि बहू कुछ भी काम नहीं करती है। पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों सास - बहू खूब लड़ने लगे और किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने सास और बहू दोनों को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के हालात उत्पन्न हुए तो दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!