दुल्हन एक, मंडप एक दूल्हे दो, जयमाला पहनाई एक को विदा हुई दूसरे के साथ, क्या है घालमेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2021, 02:30 PM IST

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन के घर 2 दूल्हे पूरी तैयारी के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गए।

दुल्हन एक, मंडप एक दूल्हे दो, जयमाला पहनाई एक को विदा हुई दूसरे के साथ, क्या है घालमेल

नई दिल्ली: भारतीय समाज में शादी एक बेहद अहम रस्म मानी गई है और कहा जाता है कि जिसके साथ आपकी शादी होती है उसका साथ जीवन भर निभाना होता है, लेकिन कई बार मामला अलग ही हो जाता है, उत्तर प्रदेश के एटा में शादी का अजीब सा मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि  यहां एक दुल्हन के घर 2 दूल्हे पूरी तैयारी के साथ शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंच गए। 

शादी की इस बेला में एक दुल्हन को ब्याहने दो-दो दूल्हे मंडप पर पहुंचे, वहीं दुल्हन ने एक को वरमाला पहनाई, तो दूसरे संग विदा हुई यह घटना एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिरों गांव की है।

शादी के बाद दूसरे दूल्हे के साथ विदा होते ही पहले दूल्हे व उसके परिवारवालों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। परिजन ने शादी के पंडाल में जमकर हंगामा काटा और स्थानीय पुलिस से दुलहन के पिता पर अपनी बेटी की शादी का झांसा देकर ठगी करने का आरोप लगाते हुए शादी न करने की शिकायत कर दी। पुलिस अधिकारी अब लड़की के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने दूसरे दूल्हे के परिजनों को भी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि यह अभी भी जांच के दायरे में है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!