UP : कार का सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी दुल्हन, बारातियों को रौंद कर निकल गई कार, Watch Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2021, 08:45 AM IST

Car crushes people in wedding ceremony: इस खुशी में शरीक होते हुए उसने अपनी कार का सनरूफ खोला और डांस करना शुरू कर दिया। यह देखकर कुछ बाराती उसकी कार तक आए और वे भी डांस करने लगे।

UP : कार का सनरूफ खोलकर डांस कर रही थी दुल्हन, बारातियों को रौंद कर निकल गई कार, Watch Video

मुजफ्फरगनर : शादी समारोहों में इन दिनों दुल्हनों का डांस करना आम बात हो गई है लेकिन खुशी के ये पल कभी-कभी दर्दनाक हादसों का गवाह बन जाते हैं। मुजफ्फरनगर में एक शादी समारोह में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने बारातियों एवं घारातियों के बीच मातम फैला दिया। सजी-धजी दुल्हन कार में सवार डांस करते हुए शादी समारोह स्थल की ओर जा रही थी।

तेज रफ्तार आती कार ने कुचला
कार के दोनों तरफ महेमान भी उसकी इस खुशी में शरीक थे। तभी तेज रफ्तार में आती कार ने एक तरफ से लोगों को कुचलते हुए निकल गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का एक वीडियो सामने आया है।यह घटना मंगलवार को मुजफ्फरनगर के नई मंडी इलाके में हुई। यहां हेमा की शादी अंकुर नाम के लड़के से होनी थी। वह कार में सवार होकर देहरादून राजमार्ग पर स्थित विवाह समारोह स्थल पहुंचने वाली थी। इसी दौरान उसने दुल्हे की तरफ के लोगों को नाचते हुए देखा।

इस खुशी में शरीक होते हुए उसने अपनी कार का सनरूफ खोला और डांस करना शुरू कर दिया। यह देखकर कुछ बाराती उसकी कार तक आए और वे भी डांस करने लगे। तभी तेज रफ्तार से आती एक कार  वहां करीब दर्जन भर लोगों को रौंदते हुए निकल गई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दुल्हे अंकुर का चचेरा भाई प्रमोद की मौके पर मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के मेरठ स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्तपाल में एक और व्यक्ति के दम तोड़ने की खबर है। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
यह दर्दनाक हादसा कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में साफ नजर आता है कि एक कार मेहमानों को कुचलते हुए वहां से निकल जाती है। पुलिस ने घटनास्थल से वाहन को जब्त कर लिया है। हालांकि, चालक वहां से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!